जयपाल सिंह मुंडा की जयंती समारोह में शामिल होने रांची रवाना हुए आंदोलनकारी

जयपाल सिंह मुंडा की जयंती समारोह में शामिल होने रांची रवाना हुए आंदोलनकारी

कुड़ू़ झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष आयता उरांव के नेतृत्व में शनिवार को आंदोलनकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल रांची के लिए रवाना हुआ. इस जत्थे को सीओ संतोष उरांव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस मौके पर सीओ संतोष उरांव ने कहा कि अलग झारखंड राज्य के निर्माण में आंदोलनकारियों का योगदान अतुलनीय है. उन्होंने अपनी जवानी कुर्बान कर राज्य की मांग को धारदार बनाया. वर्तमान में राज्य सरकार इन आंदोलनकारी सेनानियों को उचित सम्मान देने का कार्य कर रही है. झारखंड आंदोलन के प्रणेता और महान खिलाड़ी जयपाल सिंह मुंडा की जयंती पर रांची में आयोजित भव्य कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जिले भर से आंदोलनकारी जुटे हैं. मोर्चा के जिला कार्यकारी अध्यक्ष हरि गोप ने बताया कि जयपाल सिंह मुंडा ने ही झारखंड आंदोलन को एकजुट कर एक नयी दिशा दी थी. उनके जन्मदिवस को यादगार बनाने के लिए पूरे राज्य से आंदोलनकारी रांची पहुंचे हैं. इस प्रतिनिधिमंडल में प्रखंड अध्यक्ष आयता उरांव, सचिव हाजी सुल्तान, संयोजक अनंत राम, नागेंद्र प्रसाद, रामअवतार साहू, बंदे उरांव, अखिलेश कुमार, सैरून खातून सहित दर्जनों आंदोलनकारी शामिल थे. सभी ने जयपाल सिंह मुंडा के पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया. जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया गया भंडरा़ उदरंगी पंचायत के ग्राम भैसमुंदो वार्ड नंबर 12 में वार्ड सदस्य कांति देवी के नेतृत्व में जरूरतमंद, वृद्ध, विधवा तथा दिव्यांगजनो के बीच ठंड से बचाव के लिए कंबल का वितरण किया गया. इस मौके पर उदरंगी पंचायत के मुखिया परमेश्वर महली ने कहा कि हमारे पंचायत के लोगों के लिए सरकार द्वारा जो लाभ देने के लिए हमारे पंचायत तक पहुंचता है उसे जरूरतमंदों तक पहुंचना हम लोगों का कर्तव्य और धर्म है. इसके तहत हम लोग सभी मिलकर ठंड से बचने के लिए सरकार द्वारा दिये गये कंबल का वितरण घर-घर जाकर कर रहे हैं. ताकि लोग ठंड से बच सकें. इसके तहत शनिवार को 20 महिला-पुरुषों के बीच कंबल का वितरण किया गया. इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता बालकृष्ण सिंह, अभिषेक सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >