आरोपी मालवाहक वाहन का चालक गया जेल, जांच जारी

आरोपी मालवाहक वाहन का चालक गया जेल, जांच जारी

कुड़ू लोहरदगा. थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 39 कुड़ू – रांची मुख्य पथ पर ढुलुवाखुंटा के समीप घटित मालवाहक वाहन व स्कूटी के बीच हुई सीधी भिड़ंत के बाद तीन लोगों की मौत मामले में आरोपी मालवाहक वाहन के चालक रांची जिले के गोंदा थाना क्षेत्र के कांके रोड गांधीनगर निवासी चिंटू राम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लोहरदगा जेल भेज दिया है. दूसरी तरफ पुलिस मालवाहक वाहन में लोड शराब क जांच कर रही है. पुलिस ने उत्पाद विभाग रांची व लोहरदगा को पत्र लिखकर जानकारी मांगी है कि मालवाहक वाहन में लोड शराब राज्य सरकार के उत्पाद विभाग के डिपो से निकला था कि नहीं व शराब को किस जिले के कम्पोजिट शराब दुकान में पहुंचाना था. शराब के लिए किस दुकान का परमिट उत्पाद विभाग के द्वारा जारी किया गया था. उत्पाद विभाग से जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >