स्वस्थ्य शरीर ही आपका अपना सबसे बड़ा साथी है

चुन्नीलाल उच्च विद्यालय के परिसर में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच व चिकित्सा शिविर का जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ, डॉ कुमुद अग्रवाल, उपाध्यक्ष अवधेश मित्तल व अनामिका भारती ने संयुक्त रूप से भारत माता के तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर व पुष्प चढ़ाकर शुभारंभ किया.

लोहरदगा. चुन्नीलाल उच्च विद्यालय के परिसर में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच व चिकित्सा शिविर का जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ, डॉ कुमुद अग्रवाल, उपाध्यक्ष अवधेश मित्तल व अनामिका भारती ने संयुक्त रूप से भारत माता के तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर व पुष्प चढ़ाकर शुभारंभ किया. इस नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में 27 लोग अपने स्वास्थ्य की जांच करवा कर लाभान्वित हुए. हीमोग्लोबिन,यूरिक एसिड,ब्लड ग्रुप, शुगर, बीपी, वजन, हार्ट बीट, ऑक्सीजन लेवल आदि की नि:शुल्क जांच की गयी. मौके पर जिलाध्यक्ष दीपक सर्राफ ने विश्व स्वास्थ्य दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर ही आपका अपना सबसे बड़ा साथी है. कहा कि इस नि:शुल्क शिविर पर आप अपने स्वास्थ्य चेकअप करा कर अपने स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. स्वस्थ्य शरीर ही जीवन का मूल आधार है. डॉ कुमुद अग्रवाल ने कहा कि गर्मी के मौसम पर शरीर का खास ध्यान रखने की आवश्यकता है. उपाध्यक्ष अवधेश मित्तल,अनामिका भारती व राजीव यादव ने कहा कि प्रत्येक सप्ताह इस स्वास्थ्य शिविर में लोग अपना व अपनेजनों का स्वास्थ्य चेकअप करवा कर अपने बीमारियों का इलाज भी करवा रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPAK

DEEPAK is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >