सड़क परियोजनाओं की गुणवत्ता से समझौता नहीं, ससमय कार्य पूर्ण करें

सड़क परियोजनाओं की गुणवत्ता से समझौता नहीं, ससमय कार्य पूर्ण करें

लोहरदगा़ उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने मंगलवार को जिला स्तरीय बैठक कर विभिन्न योजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण और रैयतों के लंबित भुगतान की समीक्षा की. उन्होंने निर्देश दिया कि भू-अर्जन से संबंधित सभी लंबित मामलों का निपटारा शीघ्र कर प्रभावित रैयतों को उनके हक की राशि उपलब्ध करायें. मुआवजा भुगतान में लायें तेजी : बैठक में कुडू-उदयपुरा पथ परियोजना की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने एनएचएआइ को जिले के अधीन आने वाले कार्यों को समय पर पूरा करने और भुगतान प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया. वहीं, लोहरदगा बाइपास पथ निर्माण में छूटे हुए रैयतों से आवश्यक दस्तावेज प्राप्त कर दो सप्ताह के भीतर अधिकतम भुगतान सुनिश्चित करने को कहा. भू-अर्जन कार्यालय को लंबित सुनवाई की प्रक्रिया जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया. गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण पर जोर : पथ प्रमंडल के तहत नदिया मोड़ से ईरगांव और भंडरा पथ के चौड़ीकरण व मजबूतीकरण कार्य की समीक्षा की गयी. उपायुक्त ने कहा कि विकास परियोजनाओं की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की अनदेखी स्वीकार्य नहीं होगी. उन्होंने भंडरा-सेन्हा सड़क चौड़ीकरण कार्य को भी निर्धारित समय सीमा में पूरा करने का निर्देश दिया. बैठक में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी सुजाता कुजूर, सदर सीओ आरएन खलखो, सेन्हा सीओ पंकज भगत, किस्को सीओ अजय कुमार सहित विभिन्न विभागों के अभियंता उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >