लोहरदगा : शंख नदी पर स्थित शहीद बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर सीपीआइएम नेताओं ने माल्यार्पण कर श्रद्वासुमन अर्पित किया. मौके पर सीपीआइएम नेता दिलीप कुमार वर्मा ने कहा कि शहीद बिरसा के बताये मार्ग पर चल कर ही हम उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं. उन्होंने कहा कि आज भी साम्राज्यवादी देश हमारे देश को आर्थिक गुलामी की ओर ढकेलने का काम कर रहे हैं.
सीपीआइएम नेताओं ने साम्राज्यवाद के विरुद्ध संघर्ष करने की आवश्यकता पर बल दिया. मौके पर जगदीश महतो, चारो भगत, मो कैश, दिलमुनी कुजूर, बच्चु नारायण सिंह, सुरेंद्र ठाकुर, प्रकाश उरांव, अरुण साहू, विकास प्रजापति व राधे कृष्ण शामिल थे.
इधर, झाविमो ने भी बिरसा मुंडा का शहादत दिवस मनाया. झाविमो नेता बालमुकुंद लोहरा के नेतृत्व में शंख नदी स्थित बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गयी. नेताओं ने कहा कि बिरसा मुंडा भारत एवं झारखंडवासियों के लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं. भारत की आजादी में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है. मौके पर गुलाम मुर्तुजा अंसारी, उदय भगत, पवन तिग्गा, आसिफ अंसारी, संतोष लोहरा, शनि कुमार, सोमरा उरांव व कैलू उरांव मौजूद थे.
