लोहरदगा में जुटेंगे 55 बड़े यूनियन लीडर, नए श्रम कानूनों और मजदूरों के मुद्दों पर होगी चर्चा

भारतीय खनिज धातु मजदूर महासंघ की 57वीं राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक 26-27 सितंबर को लोहरदगा में होगी. इसमें देशभर के यूनियन लीडर शामिल होंगे और नए श्रम कानूनों, लिविंग वेज की मांग तथा संगठन के विस्तार जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

लोहरदगाः भारतीय मजदूर संघ की औद्योगिक इकाई भारतीय खनिज धातु मजदूर महासंघ की 57वीं राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक 26 और 27 सितंबर को अग्रसेन भवन, लोहरदगा में होगी. दो दिवसीय बैठक में देशभर के सरकारी और गैर सरकारी उद्योगों से जुड़े करीब 55 प्रमुख यूनियन लीडर शामिल होंगे.

नए श्रम कानूनों पर होगी चर्चा

बैठक में भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय महामंत्री सुरेंद्र कुमार पांडेय मौजूद रहेंगे और श्रमिक नेताओं को मार्गदर्शन देंगे. वहीं कोल एवं नन-कोल उद्योग के प्रभारी जगदीश्वर राव भी बैठक में शामिल होकर मार्गदर्शन करेंगे. बैठक में नये श्रम कानूनों से श्रमिकों को होने वाले लाभ और संभावित नुकसान पर विस्तार से चर्चा की जाएगी.

ये भी पढ़ें- दुर्गापूजा की तैयारियों के बीच नए सचिव का चयन, सोमनाथ दत्ता को मिली जिम्मेदारी

संगठन विस्तार और पर्यावरण संरक्षण पर बनेगी नीति

दो दिवसीय बैठक में भारतीय मजदूर संघ की रीति-नीति के साथ संगठन की ओर से लिए गए विभिन्न संकल्पों पर भी चर्चा होगी. इनमें पंचपरिवर्तन के तहत श्रमिकों को लाभ के साथ दक्ष बनाना, सभी उद्योगों में संगठन का विस्तार, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी और कुटुंब प्रबोधन समेत अन्य विषय शामिल हैं. इन मुद्दों को लेकर आगे की नीति भी तैयार की जाएगी.

लिविंग वेज की मांग पर भी होगी चर्चा

महासंघ के पदाधिकारियों के अनुसार लोहरदगा क्षेत्र के विभिन्न उद्योगों में आउटसोर्सिंग के माध्यम से काम कराया जा रहा है. श्रमिकों को मुख्य रूप से न्यूनतम मजदूरी ही मिल रही है. बैठक में श्रमिकों के लिए लिविंग वेज की मांग को प्रमुखता से उठाने को लेकर भी चर्चा होगी. इस बार राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक की मेजबानी बॉक्साइट श्रमिक संघ, झारखंड को दी गई है. इसकी जानकारी बॉक्साइट श्रमिक संघ झारखंड के महामंत्री रामचंद्र गोप ने दी.

ये भी पढ़ें- SIR 2026: गढ़वा में एक दिन में 548 आवेदन, 19 अक्तूबर को जारी होगी अंतिम सूची

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By गोपी कृष्ण

गोपी कृष्ण वर्तमान में ब्यूरो प्रमुख हैं. समाज में व्याप्त समस्याओं, भ्रष्टाचार, अंधविश्वास, महिला उत्पीड़न, पलायन को लेकर काम में रूचि है. बहुत काम किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >