लोहरदगा. जिला सेवा भारती द्वारा चुन्नीलाल स्कूल परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का शुभारंभ जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ, हड्डी एवं नस विशेषज्ञ डॉ. मृत्युंजय कुमार, सचिव संजय चौधरी और समाजसेवी रामचंद्र गिरी ने भारत माता की तस्वीर पर दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर किया. इस शिविर में 40 लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराकर लाभ प्राप्त किया. हीमोग्लोबिन, यूरिक एसिड, ब्लड ग्रुप, ब्लड शुगर, बी.पी., वजन, हार्टबीट और ऑक्सीजन लेवल जैसी महत्वपूर्ण जांचें पूरी तरह निशुल्क की गयी. जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ ने कहा कि सेवा ही परमो धर्म है और आवश्यकता पड़ने पर जरूरतमंदों एवं असहायों के घर तक जाकर सेवा पहुंचायी जायेगी. डॉ. मृत्युंजय कुमार ने लोगों को धूप से बचाव के उपाय बताये और कच्चे आम का पानी, सत्तू तथा पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी. उन्होंने नियमित स्वास्थ्य जांच कराने पर भी जोर दिया.शिविर में अवधेश मित्तल, अतुल सर्राफ, अंजलि सर्राफ, सच्चिदानंद अग्रवाल, दुर्गा सोनी, पद्मलोचन लाल अग्रवाल, आरुणि कुमारी, बिंदेश्वरी मिस्त्री, विष्णु लोहार, गोपाल महतो, अनूप महतो, गोपाल प्रसाद, अर्चना देवी, सुबोध महतो, अशोक अग्रवाल, सुषमा देवी, नंदलाल कसेरा सहित कई समाजसेवी मौजूद रहे. यह आयोजन सेवा और स्वास्थ्य जागरूकता का उत्कृष्ट उदाहरण बना.
नि:शुल्क स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिविर में 40 लोगों ने जांच करायी
नि:शुल्क स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिविर में 40 लोगों ने जांच करायी
