रक्त का कृत्रिम विकल्प नहीं, स्वैच्छिक रक्तदान ही जीवन बचाने का सहारा

लोहरदगा में मधुर मेडिकेयर द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में 35 लोगों ने रक्तदान कर महादान किया. सिविल सर्जन डॉ राजू कच्छप ने बताया कि रक्तदान ही ज़रूरतमंदों के लिए जीवन बचाने का एकमात्र सहारा है.

लोहरदगा. मधुर मेडिकेयर की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में सिविल सर्जन डॉ राजू कच्छप ने कहा कि रक्तदान महादान है और रक्तदाता जीवनदाता होता है.

उन्होंने कहा कि विज्ञान ने काफी प्रगति की है, लेकिन रक्त का कृत्रिम विकल्प अब तक उपलब्ध नहीं है. ऐसे में स्वैच्छिक रक्तदान जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवन बचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है. डॉ अशोक कुमार ओड़िया ने रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया.

शिविर में 35 लोगों ने रक्तदान किया. सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र और हेलमेट दिये गये. मौके पर सावित्री मधुर, सुरेंद्र ठाकुर, अमन साहू, राहुल राज, अंगद सिंह, नेहा सिंह, सुरेश्वरी कुमारी, चंद्रभूषण मिश्रा, खालिद हुसैन, विकास कुमार, हफीजुल अंसारी, अंजिता लकड़ा और शिल्पा सोरेन उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By गोपी कृष्ण

गोपी कृष्ण वर्तमान में ब्यूरो प्रमुख हैं. समाज में व्याप्त समस्याओं, भ्रष्टाचार, अंधविश्वास, महिला उत्पीड़न, पलायन को लेकर काम में रूचि है. बहुत काम किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >