मुर्गी पालन प्रशिक्षण का समापन

फोटो- एलडीजीए-13 प्रमाण पत्र देते प्रशिक्षक. लोहरदगा. स्टार स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा छह दिवसीय मुर्गी पालन प्रशिक्षण का समापन किया गया. प्रशिक्षण 23 दिसंबर से चल रहा था. प्रशिक्षणार्थियों को राजीव कुमार ने बताया कि स्वरोजगारी बनने के लिए अपने हुनर के साथ साथ एक प्रशिक्षण की आवश्यकता होती है. यह प्रशिक्षण स्टार स्वरोजगार प्रशिक्षण […]

फोटो- एलडीजीए-13 प्रमाण पत्र देते प्रशिक्षक. लोहरदगा. स्टार स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा छह दिवसीय मुर्गी पालन प्रशिक्षण का समापन किया गया. प्रशिक्षण 23 दिसंबर से चल रहा था. प्रशिक्षणार्थियों को राजीव कुमार ने बताया कि स्वरोजगारी बनने के लिए अपने हुनर के साथ साथ एक प्रशिक्षण की आवश्यकता होती है. यह प्रशिक्षण स्टार स्वरोजगार प्रशिक्षण केंद्र के माध्यम से दिया जा रहा है. महिलाएं अगर घर की दहलीज से बाहर कदम रखती हैं तो न केवल अपना, बल्कि अपने परिवार एवं देश की हालत सुधारती हैं. अमर कुमार देवघरिया ने प्रशिक्षणार्थियों को बैंकों से ऋण की जानकारी दी. मौके पर सुजित कुमार भगत, राजीव कुमार, अमर देवघरिया, दीपक कुमार, रवि कुमार सहित प्रशिक्षणार्थी मौजूद थीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >