तापमान में गिरावट, कनकनी बढ़ी

लोहरदगा. सर्द हवाओं के चलने से पूरा जिला ठंड के आगोश में है. जिले का तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. लोग ठंड से परेशान हैं. सबसे ज्यादा परेशानी वनांचली इलाकों के लोगों को हो रही है जिनके पास न तो पर्याप्त गरम कपड़े और न पर्याप्त ठंड से बचने के साधन ही […]

लोहरदगा. सर्द हवाओं के चलने से पूरा जिला ठंड के आगोश में है. जिले का तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. लोग ठंड से परेशान हैं. सबसे ज्यादा परेशानी वनांचली इलाकों के लोगों को हो रही है जिनके पास न तो पर्याप्त गरम कपड़े और न पर्याप्त ठंड से बचने के साधन ही हैं. कनकनी से इलाकों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. लोग अलाव जला कर ठंड से बचने का भरसक प्रयास में जुटे हुए हैं. प्रशासन द्वारा असहाय वृद्ध लोगों के लिए कंबल की व्यवस्था तो की गयी है, लेकिन पर्याप्त मात्रा में न होने से लोग ठिठुरन भरी जिंदगी जीने को विवश हैं. ठंड का प्रकोप शहरी क्षेत्र में कम नहीं है. शाम होते ही शहर की सड़के वीरान हो जा रही हैं. चौक -चौराहों पर सन्नाटा पसर जा रहा है. लोग विवश होकर शाम होते ही अपने घरों में दुबक रहे हैं. हालांकि शहरी क्षेत्र में प्रशासन द्वारा अलाव की व्यवस्था की गयी है लेकिन अलाव भी ठंड भगाने के लिए पर्याप्त साबित नहीं हो रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >