नि:शुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण शुरू

लोहरदगा. सरकार द्वारा वित्त सहायता प्राप्त कॉल इंपैक्ट कंप्यूटर सेंटर में एनएचएफडीसी के तहत विकलांग छात्र-छात्राओं के लिए तीन माह का नि:शुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण शुरू किया है. इस सेंटर में पढ़ने वाले विकलांग छात्र-छात्राओं को दो हजार रुपये प्रतिमाह छात्रवृत्ति का भी प्रावधान किया गया है. संेटर में स्कील डेवलॉपमेंट के तहत बीपीएल कार्डधारी छात्र-छात्राओं […]

लोहरदगा. सरकार द्वारा वित्त सहायता प्राप्त कॉल इंपैक्ट कंप्यूटर सेंटर में एनएचएफडीसी के तहत विकलांग छात्र-छात्राओं के लिए तीन माह का नि:शुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण शुरू किया है. इस सेंटर में पढ़ने वाले विकलांग छात्र-छात्राओं को दो हजार रुपये प्रतिमाह छात्रवृत्ति का भी प्रावधान किया गया है.

संेटर में स्कील डेवलॉपमेंट के तहत बीपीएल कार्डधारी छात्र-छात्राओं को तीन माह से एक साल तक का प्रशिक्षण दिया जायेगा. बीपीएल छात्र-छात्राओं को यात्रा भत्ता भी दी जायेगी. सेंटर आवासीय व गैर आवासीय है. आवासीय प्रशिक्षण में छात्र-छात्राओं को हॉस्टल, भोजन, ड्रेस, जूता, कॉपी आदि भी निशुल्क दिया जायेगा. ट्रेनिंग पूरी होने के बाद उन्हें एक टैप दिया जायेगा. यह जानकारी संस्थान के रंजीत कुमार साहू ने दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >