छह दिवसीय पतंजलि योग शिविर संपन्न

लोहरदगा. पतंजलि महिला योग समिति द्वारा आयोजित छह दिवसीय मोटापा, मधुमेह शिविर का समापन मारवाड़ी धर्मशाला में शनिवार को हुआ. शिविर में मोटापा, मधुमेह, थाइराइड, ब्लड प्रेशर, कमर दर्द, गठिया जैैसे रोगों से निजात पाने के लिए प्रतिमा देवी व सुनैना देवी जी द्वारा आसन्न, प्रणायाम, सूर्य नमस्कार सिखाया गया व जड़ी बूटियों के साथ […]

लोहरदगा. पतंजलि महिला योग समिति द्वारा आयोजित छह दिवसीय मोटापा, मधुमेह शिविर का समापन मारवाड़ी धर्मशाला में शनिवार को हुआ. शिविर में मोटापा, मधुमेह, थाइराइड, ब्लड प्रेशर, कमर दर्द, गठिया जैैसे रोगों से निजात पाने के लिए प्रतिमा देवी व सुनैना देवी जी द्वारा आसन्न, प्रणायाम, सूर्य नमस्कार सिखाया गया व जड़ी बूटियों के साथ आयुर्वेद की जानकारी दी गयी.

मौके पर स्वामी रामदेव जी का स्वस्थ भारत व शिक्षित भारत बनाने के इस अभियान में जुड़ने के लिए बहनों व माताओं को रोज आसन्न, प्रणायाम, योग करने तथा मुहल्ले में योग शिक्षक बन कर नियमित कक्षा चलाने का संकल्प लिया गया.

राज मित्तल ने कहा कि लोग रोज योग करें और निरोग रहे. प्रतिमा देवी ने योग प्रणायाम के साथ साथ ज्ञान इंद्रियों व कम इंद्रियों को स्वस्थ और प्रबल बनाने के लिए विशेष जानकारी दी. मौके पर सुनैना देवी, प्रिया साहू, उमा देवी, आशा सोनी, सुमिता, गीता, माधुरी, सुमन अग्रवाल, रंजीता देवी, मधु देवी, गीतांजलि उरांव, ज्योति वर्मा, राधिका देवी, बबीता देवी, इंदु भारती, लिखा देवी, मुंबर देवी, उषा देवी आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >