226 मरीजों का हुआ नि:शुल्क उपचार

तिलसेरी गांव में उर्सुलाइन अस्पताल ने स्वास्थ्य शिविर लगाया

तिलसेरी गांव में उर्सुलाइन अस्पताल ने स्वास्थ्य शिविर लगाया

लोहरदगा. भंडरा प्रखंड के तिलसीरी गांव में उर्सुलाइन अस्पताल ने एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया. शिविर में कुल 226 मरीजों की जांच व उपचार किया गया. इस संबंध में जानकारी देते हुए उर्सुलीइन अस्पताल की डॉ आइलीन ने बताया कि इस स्वास्थ्य शिविर में सिस्टर , सर्जन तथा चिकित्सा पदाधिकारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही. इनके साथ नर्सिंग टीम में सिस्टर सेरोफिना टेटे, सिस्टर रानी बक्सला, सिस्टर अनुपा डुंगडुंग, बालामुखी एवं मेडलीन ने सहयोग किया. फार्मासिस्ट के रूप में सिस्टर बिमला डुंगडुंग, सिस्टर स्वेता एवं अर्चना कुजूर ने दवाइयों का वितरण किया. वहीं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं में सोमन, एलियास एवं विन्सेंट एंथोनी मिंज ने सक्रिय भागीदारी निभाई.शिविर के आयोजन में तथा का विशेष योगदान रहा.शिविर में रक्तचाप (BP), शुगर, मोतियाबिंद, त्वचा रोग, आंखों की समस्या, एनीमिया एवं बुखार से संबंधित मरीजों की जांच की गयी. मिस पुष्पा द्वारा मरीजों के ब्लड शुगर व हिमोग्लोबिन की जांच की गयी. कार्यक्रम के सफल आयोजन में गांव के शिक्षक एंथोनी मिंज की अहम भूमिका रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >