लोहरदगा में स्थिति काबू में आज कर्फ्यू में ढील संभव

लोहरदगा : लोहरदगा में कर्फ्यू जारी है. हालांकि शनिवार को स्थिति में काफी सुधार हुआ है. वरीय पुलिस अधिकारी के मुताबिक स्थिति सामान्य रहने पर संभव है कि 26 जनवरी को कर्फ्यू में ढील दे दी जाये. वहीं प्रेस वार्ता में आइजी नवीन सिंह ने कहा कि शनिवार को काफी हद तक माहौल शांतिपूर्ण रहा. […]

लोहरदगा : लोहरदगा में कर्फ्यू जारी है. हालांकि शनिवार को स्थिति में काफी सुधार हुआ है. वरीय पुलिस अधिकारी के मुताबिक स्थिति सामान्य रहने पर संभव है कि 26 जनवरी को कर्फ्यू में ढील दे दी जाये. वहीं प्रेस वार्ता में आइजी नवीन सिंह ने कहा कि शनिवार को काफी हद तक माहौल शांतिपूर्ण रहा. उन्होंने कहा कि विधि व्यवस्था बेहतर हो इसके लिए आइजी ऑपरेशन, डीआइजी, पांच एसपी रैंक के अधिकारी लोहरदगा में कैंप कर रहे हैं. ये लोग जल्द ही स्थिति सामान्य बनाने में जुटे हैं.

श्री सिंह ने कहा कि घटना की जांच के लिए एसआइटी का गठन किया गया है. अब तक दोनों पक्षों की ओर से तीन-चार प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उन्होंने कहा कि जिनके घरों व दुकानों को जलाया गया है या संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया है, वे लोग पुलिस को सूचना दें और प्राथमिकी दर्ज करायें. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर भी पुलिस की नजर है. कुछ लोग हमारे रडार पर हैं. कुछ के खिलाफ पुख्ता सबूत मिले हैं.
उन्हें शीघ्र गिरफ्तार किया जायेगा. कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. यदि वे निर्दोष होंगे तो उन्हें छोड़ा जायेगा और दोषी होंगे तो जेल भेजे जायेंगे. मुहल्लों में ड्रोन कैमरे से नजर रखी जा रही है. प्रेस कॉफ्रेंस में आइजी साकेत कुमार सिंह, डीसी आकांक्षा रंजन, एसपी प्रियदर्शी आलोक भी मौजूद थे.
महुआडांड़ में दिख बंद का असर
बस स्टैंड में पसरा सन्नाटा
महुआडांड़. गुमला एवं लोहरदगा में बंद के बाद इसका असर महुआडांड़ में भी देखा गया. शनिवार को भी प्रखंड मुख्यालय स्थित बस पड़ाव से बसें नहीं चलीं. इससे लोगों को काफी परेशानी हुई.
जिनकी संपत्ति को नुकसान पहुंचा है, वे पुलिस को सूचना दें
सोशल मीडिया पर पुलिस की नजर, दोनों पक्षों ने दर्ज करायी प्राथमिकी
गुमला : लोहरदगा में पथराव व हिंसा के विरोध में विहिप, बजरंग दल व अन्य संगठनों द्वारा शनिवार को बुलाया गया गुमला बंद असरदार रहा. इस दौरान उपद्रवियों ने एक ट्रक व एक एंबुलेंस का शीशा तोड़ दिया. टावर चौक व थाना रोड के समीप सड़क जाम कर रहे लोगों को पुलिस ने खदेड़ा.
वाहनों का परिचालन ठप रहा. गुमला से एक भी बसें नहीं चलीं. सभी दुकानें बंद रहीं. अप्रिय घटना को रोकने के लिए जगह-जगह पर पुलिस फोर्स तैनात थी. पुलिस ने कुछ इलाकों में फ्लैग मार्च भी किया. बंद के दौरान शहर के भट्ठी तालाब के समीप सिपाही व युवक में बकझक हुई.
व्यवसाय प्रभावित : लोहरदगा की घटना को देखते हुए गुमला में धारा 144 लागू कर दी गयी है. इधर, बंद से गुमला जिले में एक करोड़ रुपये से अधिक का व्यवसाय प्रभावित हुआ है. रांची जोन के डीआइजी एवी होमकर गुमला पहुंचे. शहर में गश्ती की. डीआइजी ने कहा कि गुमला जिला में बंद शांतिपूर्ण रहा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >