लोहरदगा के जंगल में उग्रवादी कैंप ध्वस्त

रांची : लोहरदगा के सिरम गांव से सटे जंगल में शनिवार को सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस और उग्रवादी संगठन तृतीय प्रस्तुति सम्मेलन कमेटी (टीएसपीसी) के बीच मुठभेड़ हुई. दोनों ओर से फायरिंग हुई. हालांकि इसमें किसी पक्ष से कोई हताहत नहीं हुआ. वहीं, सर्च के दौरान जंगल में उग्रवादियों के कैंप को पुलिस बल […]

रांची : लोहरदगा के सिरम गांव से सटे जंगल में शनिवार को सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस और उग्रवादी संगठन तृतीय प्रस्तुति सम्मेलन कमेटी (टीएसपीसी) के बीच मुठभेड़ हुई. दोनों ओर से फायरिंग हुई. हालांकि इसमें किसी पक्ष से कोई हताहत नहीं हुआ. वहीं, सर्च के दौरान जंगल में उग्रवादियों के कैंप को पुलिस बल ने ध्वस्त कर दिया.
इस दौरान पुलिस ने उग्रवादियों द्वारा उपयोग किये जा रहे कंबल, प्लास्टिक, जैकेट और खाने-पीने का सामान सहित अन्य चीजें बरामद की है. इस कार्रवाई में लोहरदगा और लातेहार पुलिस के अलावा एसटीएफ का एसॉल्ट ग्रुप भी शामिल था. खबर लिखे जाने तक पुलिस सर्च अभियान चला रही थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >