कृषि विभाग की टीम ने कई खेतों की मिट्टी की जांच की

लोहरदगा़ : कृषि विभाग की टीम ने सेन्हा प्रखंड क्षेत्र के चितरी डांडू, एकागुड़ी आदि गांव के किसानों के खेतों में जाकर मिट्टी की उर्वरा शक्ति की जांच की. मौके पर कृषि पदाधिकारी रघुनंदन वैद्य ने कहा कि मिट्टी की जांच करा कर खेतों की उर्वरा शक्ति को जानना जरूरी है. खेत की मिट्टी में […]

लोहरदगा़ : कृषि विभाग की टीम ने सेन्हा प्रखंड क्षेत्र के चितरी डांडू, एकागुड़ी आदि गांव के किसानों के खेतों में जाकर मिट्टी की उर्वरा शक्ति की जांच की. मौके पर कृषि पदाधिकारी रघुनंदन वैद्य ने कहा कि मिट्टी की जांच करा कर खेतों की उर्वरा शक्ति को जानना जरूरी है.

खेत की मिट्टी में उर्वरक और जरूरी तत्व की कमी है तो उसे उचित मात्रा में जांच के बाद डाल कर फसल की अच्छी पैदावार किसान कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि सभी किसानों को अपने खेतों की मिट्टी की जांच करानी चाहिए.

जिससे किसान आवश्यकता अनुसार खाद खेत में डाल कर अपनी पैदावार बढ़ा सकें. मौके पर बीटीएम रमन कुमार, एतवा उरांव सहित अन्य लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >