लोहरदगा : जतरा समिति गुड़गांमा द्वारा सोहराय जतरा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधायक सुखदेव भगत उपस्थित थे. कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर विधायक का ग्रामीणों द्वारा पारंपरिक ढंग से स्वागत किया गया. मौके पर विधायक सुखदेव भगत ने कहा कि हमारे पुरखों द्वारा लगाया गया जतरा हम सभी को धरोहर के रूप में मिला है.
हमारे पुरखों द्वारा लगाये गये जतरा का मुख्य उद्देश्य अपनी संस्कृति सभ्यता को आगे बढ़ाने के साथ-साथ समाज में भाईचारगी को मजबूती प्रदान करना था. जतरा आपसी रिश्तों को भी प्रगाढ़ करता है. जतरा में सभी वर्गों की भागीदारी होती है, जो समाज में अमन-चैन का संदेश देता है. श्री भगत ने कहा कि जतरा आदिवासियों की पहचान है.
उन्होंने जतरा में आये सभी लोगों को अपनी ओर से शुभकामना दी. विधायक ने सांस्कृतिक नृत्य में अपनी सहभागिता निभायी तथा खोड़हा दल के लोगों की हौसला अफजाई भी की. मौके पर सधनू भगत,मनीर उरांव, आलोक कुमार साहू, सुनीता कच्छप, वीरेंद्र यादव, विनोद कुजूर, फूलदेव उरांव, रवि रौशन बेक, दिलीप उरांव, रजनो उरांव, मंगरा उरांव, कलेश्वर उरांव, रामदयाल उरांव, अमित उरांव, सुशील उरांव, मुकेश उरांव, शंकर उरांव, माड़ो उरांव, पंचु उरांव, गोवर्धन उरांव, सधनू उरांव, बहनू उरांव ,किरण उरांव, पूनम उरांव, पूजा उरांव, नीकी उरांव, संतोषी उरांव, सोनू उरांव, अर्चना उरांव, सुचिता उरांव, सीता उरांव सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.
