सोलर जलमीनार पर दबंग का कब्जा, परेशानी

भंडरा : पीने की पानी को लेकर प्रखंड के ग्रामीण परेशान है. ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान को लेकर जहां प्रखंड प्रशासन का पसीना छूट रहा है. वहीं दूसरी ओर कुछ ग्रामीणों द्वारा दबंगई कर पानी की समस्या को और भी गंभीर बनाया जा रहा है. प्रखंड क्षेत्र के बंडा गांव में सरकारी सोलर जलमीनार […]

भंडरा : पीने की पानी को लेकर प्रखंड के ग्रामीण परेशान है. ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान को लेकर जहां प्रखंड प्रशासन का पसीना छूट रहा है. वहीं दूसरी ओर कुछ ग्रामीणों द्वारा दबंगई कर पानी की समस्या को और भी गंभीर बनाया जा रहा है. प्रखंड क्षेत्र के बंडा गांव में सरकारी सोलर जलमीनार से एक दबंग ग्रामीण द्वारा पाइप लगा कर पानी अपने घर ले जाया जा रहा है.

दबंग व्यक्ति द्वारा पाइप लगाये जाने से जलमीनार का पानी अन्य ग्रामीणों को नहीं मिल रहा है. इस तरह का मामला अन्य कई जगहों पर भी देखने को मिल रहा है, जहां दबंगों द्वारा सार्वजनिक उपयोग के लिए बनाये गये समान का उपयोग किया जा रहा है.

सोलर जलापूर्ति योजना के सोलर ऊर्जा का प्रयोग बेदाल गांव में अपने निजी घर में बिजली के लिए प्रयोग करने का मामला आया है. जलापूर्ति योजना में निजी प्रयोग पर प्रखंड प्रशासन द्वारा अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >