कुएं में डूबने से अधेड़ की मौत

कुड़ू ( लोहरदगा) : थाना क्षेत्र के सिंजो गांव के एक कुआं से पुलिस ने एक अधेड़ का शव बरामद किया है . पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल भेज दिया है . बताया जाता है कि लोहरदगा सदर थाना क्षेत्र के अरकोसा नावाटोली निवासी डिम्बुआ उरांव अपने […]

कुड़ू ( लोहरदगा) : थाना क्षेत्र के सिंजो गांव के एक कुआं से पुलिस ने एक अधेड़ का शव बरामद किया है . पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल भेज दिया है . बताया जाता है कि लोहरदगा सदर थाना क्षेत्र के अरकोसा नावाटोली निवासी डिम्बुआ उरांव अपने घर से मंगलवार को टेंपो लेकर सिंजो आया था .

बताया जाता है कि सिंजो गांव मे डिम्बुआ उरांव का रिश्तेदारी है. शादी को लेकर कुछ सामान खरीदारी करने के लिए सिंजो आया था . मंगलवार शाम होने के बाद एक कुआं के समीप बैठ गया. अचानक डिम्बुआ कुआं मे गिर गया . रात होने के कारण किसी को पता नहीं चल पाया. परिजनों ने रात्रि मे खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चल पाया. सुबह कुआंं मे डिम्बुआ का चप्पल देखा गया . इसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >