Jharkhand : लोहरदगा जेल में कैदी की मौत, परिजनों ने जेल प्रशासन पर लगाया गंभीर आरोप

लोहरदगा : झारखंड की राजधानी रांची से सटे लोहरदगा जिला में मंडल कारा में एक कैदी की सोमवार सुबह मौत हो गयी. परिजनों ने जेल प्रशासन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है. इसे भी पढ़ें : भाजपा में शामिल नहीं होंगी झारखंड राजद अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी, कही यह बात दरअसल, किस्को प्रखंड के नारी […]

लोहरदगा : झारखंड की राजधानी रांची से सटे लोहरदगा जिला में मंडल कारा में एक कैदी की सोमवार सुबह मौत हो गयी. परिजनों ने जेल प्रशासन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है.

इसे भी पढ़ें : भाजपा में शामिल नहीं होंगी झारखंड राजद अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी, कही यह बात

दरअसल, किस्को प्रखंड के नारी गांव का रहने वाला मोबिन अंसारी दो महीने से जेल में बंद था. पिछले कुछ दिनों से वह बीमार चल रहा था. जेल में ही उसका इलाज चल रहा था.

इसे भी पढ़ें : नहीं रहे झारखंड आंदोलन के सबसे लोकप्रिय नेता लाल रणविजय नाथ शाहदेव

मोबिन अंसारी (36) के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. उधर, परिजनों का आरोप है कि जेल प्रशासन ने मोबिन के इलाज में लापरवाही बरती, जिसकी वजह से उसकी मृत्यु हो गयी. मृतक की एक बेटी और दो बेटे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >