लोहरदगा : विधानसभा अंतर्गत लोहरदगा नगर परिषद क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान 2019 के तहत बैठक होटल पर्ल में आयोजित की गयी. बैठक को संबोधित करते हुए नगर परिषद अध्यक्ष अनुपमा भगत ने कहा कि जनसंपर्क अभियान के माध्यम से नगर पार्षद क्षेत्र के अंतर्गत सभी बूथों से पांच सदस्यों को जोड़ना है. साथ ही शक्ति प्रोजेक्ट के माध्यम से भी हमें जोड़ने का काम करना है.
बूथ हमारी पहचान जनसंपर्क अभियान को लेकर बैठक

बूथ हमारी पहचान जनसंपर्क अभियान को लेकर बैठक
Copied link
लोहरदगा : विधानसभा अंतर्गत लोहरदगा नगर परिषद क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान 2019 के तहत बैठक होटल पर्ल में आयोजित की गयी. बैठक को संबोधित करते हुए नगर परिषद अध्यक्ष अनुपमा भगत ने कहा कि जनसंपर्क अभियान के माध्यम से नगर पार्षद क्षेत्र के अंतर्गत सभी बूथों से पांच सदस्यों को जोड़ना है. साथ ही शक्ति […]
उपाध्यक्ष रऊफ अंसारी ने कहा कि नगर के सभी बूथों में कांग्रेस पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को एक सूत्र में बांधने का काम करेगी. जिला कांग्रेस अध्यक्ष साजिद अहमद चंगू ने कहा कि जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत कोई भी नेता छोटा या बड़ा नहीं है. शक्ति प्रोजेक्ट के माध्यम से कार्यकर्ता अपनी पहचान बनाये और राहुल गांधी के साथ जुड़े प्रत्येक बूथ में वरिष्ठ कांग्रेसी और पुराने कांग्रेसियों से समन्वय बनाकर मजबूत संगठन बनाने का काम करें.
कमल केसरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने देश को 20 साल पीछे छोड़ दिया. राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं के बल पर जीत हासिल करेगी. मौके पर लालमोहन केसरी, जिला मीडिया प्रभारी अनिल कुमार, जिला महासचिव निशिथ जायसवाल, कोषाध्यक्ष पवन गौतम, मनोज जायसवाल, परवेज आलम, क्यूम खान, गुलाम मुर्तजा, सुमित सिन्हा, फारूख कुरैशी, मनोज तिर्की, सुबोध राय, संदीप गुप्ता, अनवर अंसारी, उदय केसरी, रहमत अंसारी, संजीव साहु, हसनैन खलीफा, रंजीत नायक, ओम लकी, कार्तिक कुजूर, हसनैन कुरैशी, वसीम कुरैशी, मुजिबुल बब्लू आदि उपस्थित थे.