रवीना की एक झलक के लिए बेताब दिखे लोग

लोहरदगा के लोगों का प्यार देख मन गदगद हो गया लोहरदगा : बलेदव साहू कॉलेज स्टेडियम में ऑल इंडिया शिव प्रसाद साहू टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच दिल्ली व धनबाद के बीच खेला गया. इसमें दिल्ली की टीम ने धनबाद को नौ विकेट से हरा कर खिताब पर कब्जा जमाया. दर्शकों ने अनुशासन के […]

लोहरदगा के लोगों का प्यार देख मन गदगद हो गया

लोहरदगा : बलेदव साहू कॉलेज स्टेडियम में ऑल इंडिया शिव प्रसाद साहू टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच दिल्ली व धनबाद के बीच खेला गया. इसमें दिल्ली की टीम ने धनबाद को नौ विकेट से हरा कर खिताब पर कब्जा जमाया. दर्शकों ने अनुशासन के साथ मैच का आनंद उठायें. मुख्य अतिथि के रूप में फिल्म अभिनेत्री रवीना टंडन मौजूद थी.
रवीना टंडन की एक झलक पाने को लोग बेताब दिखे. हर के लोगों का जमावड़ा बीएस कॉलेज स्टेडियम की तरफ दिख रहा था. लोहरदगा जिला ही नहीं आसपास के जिलों से भी लोग क्रिकेट का मुकाबला देखने के लिए पहुंचे थे. अभिनेत्री रवीना टंडन का स्वागत फूलों का गुलदस्ता देकर स्व शिव प्रसाद साहू की धर्म पत्नी सेफाली साहू ने किया. रवीना टंडन ने पूरे क्रिकेट ग्राउंड में घूम-घूम कर लोगों का अभिनंदन किया.
मौके पर कांग्रेस के झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह भी विशेष रूप से मौजूद थे. मौके पर राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, विधायक सुखदेव भगत, पूर्व सांसद डॉ रामेश्वर उरांव, प्रदीप बलमुचू, पूर्व मंत्री गीताश्री उरांव, नगर परिषद अध्यक्ष अनूपमा भगत समेत अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >