लोहरदगा : विवाद में भाई के सिर पर फराठी से मारा, मौत

कुड़ू (लोहरदगा) : थाना क्षेत्र के बड़कीचांपी स्थित ईंट भट्ठा में बीती रात विवाद में दीपू लोहार ने छोटे भाई संजय लोहार की हत्या कर दी. घटना के बाद आरोपी भाई फरार है. एसडीपीओ अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि भंडरा के चट्टी बेड़ो गांव निवासी रघु लोहार के दो पुत्र दीपू लोहार तथा संजय […]

कुड़ू (लोहरदगा) : थाना क्षेत्र के बड़कीचांपी स्थित ईंट भट्ठा में बीती रात विवाद में दीपू लोहार ने छोटे भाई संजय लोहार की हत्या कर दी. घटना के बाद आरोपी भाई फरार है. एसडीपीओ अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि ��ंडरा के चट्टी बेड़ो गांव निवासी रघु लोहार के दो पुत्र दीपू लोहार तथा संजय लोहार बड़की चांपी गांव स्थित ईंट भट्ठा में रहते थे. संजय वाहन चालक तथा दीपू भट्ठा में काम करता था. शनिवार शाम लगभग छह बजे दोनों भाइयों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ.

बड़े भाई दीपू ने घर मे रखे लकड़ी के फराठी से संजय के माथे पर मार दिया. उसे लोहरदगा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने संजय को मृत घोषित कर दिया. मृतक की पत्नी सुशीला ने बताया कि जब वह घर आयी तो खून से लथपथ पति को तड़पता देखी. शीघ्र उन्हें लोहरदगा सदर अस्पताल ले गये, जहां उनकी मौत हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >