रसोइया के भरोसे चल रहा है सरकारी स्कूल

सेन्हा, लोहरदगा : प्रखंड क्षेत्र के अलौदी पंचायत के अरू तेतर टोली स्थित नव उत्क्रमित मध्य विद्यालय और आरा गांव स्थित नव प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को शिक्षक अनुपस्थित पाये गये. उक्त दोनों विद्यालय को रसोईया के भरोसे छोड़ दिया गया है. स्कूल में बच्चे तो उपस्थित थे लेकिन शिक्षक गायब थे. पूछने पर स्कूल […]

सेन्हा, लोहरदगा : प्रखंड क्षेत्र के अलौदी पंचायत के अरू तेतर टोली स्थित नव उत्क्रमित मध्य विद्यालय और आरा गांव स्थित नव प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को शिक्षक अनुपस्थित पाये गये. उक्त दोनों विद्यालय को रसोईया के भरोसे छोड़ दिया गया है. स्कूल में बच्चे तो उपस्थित थे लेकिन शिक्षक गायब थे. पूछने पर स्कूल की रसोईया ने बताया की स्कूल में पदस्थापित शिक्षक मीटिंग में गये हैं और पारा शिक्षक मुख्यमंत्री के घेराव कार्यक्रम में शामिल होने रांची गये हैं.

मामले में बीइइओ अनिल कुमार मिश्रा ने पूछे जाने पर बताया कि बिना सूचना के सभी पारा शिक्षक हड़ताल पर चले गये हैं और स्कूल में पदस्थापित शिक्षकों द्वारा पूर्व में किसी प्रकार की छुट्टी की सूचना नहीं दी गयी है. दूसरी ओर पारा शिक्षकों का कहना है कि डीएसइ को आंदोलन में जाने की सूचना आवेदन द्वारा दिया जा चुका है. वहीं सीआरपी निशि कुमारी ने बताया कि स्कूल में वैकल्पिक व्यवस्था के लिए सभी पारा शिक्षक को बोला गया था.

इस मामले में अब शिक्षा विभाग के संबंधित लोग अपना-अपना पल्ला झाड़ने में लगे हैं. उल्लेखनीय है कि ग्रामीण इलाकों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बच्चों के भविष्य के साथ किस हद तक खिलवाड़ किया जा रहा है इसका पता उक्त दोनों विद्यालयों के निरीक्षण के बाद सामने आया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >