पैसा लेकर आवास निर्माण नहीं करनेवाले लाभुकों पर होगी प्राथमिकी

पैसा लेकर आवास निर्माण नहीं करनेवाले लाभुकों पर होगी प्राथमिकी

कैरो़ प्रखंड सभागार में बुधवार को केंद्र और राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आवास एवं अबुआ आवास की समीक्षा बैठक बीडीओ छंदा भट्टाचार्य की अध्यक्षता में हुई. बैठक में बीडीओ ने वित्तीय वर्ष 2023-24 और 2024-25 के तहत स्वीकृत आवासों की पंचायतवार समीक्षा की. इस दौरान आवास निर्माण की धीमी गति और राशि लेने के बावजूद काम शुरू नहीं करने वाले लाभुकों के प्रति बीडीओ ने कड़ा रुख अख्तियार किया. पैसा लेकर काम नहीं करनेवालों को तीन नोटिस : बीडीओ ने संबंधित कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि वैसे लाभुक जो योजना की पहली किस्त की राशि लेने के बाद भी कार्य प्रारंभ नहीं कर रहे हैं या वर्ष 2023 से राशि लेकर निर्माण कार्य अधूरा छोड़े हुए हैं, उन्हें तत्काल चिह्नित करें. उन्होंने कहा कि ऐसे लाभुकों को अविलंब कार्य शुरू करने का निर्देश दें. बार-बार चेतावनी के बावजूद यदि निर्माण कार्य शुरू नहीं किया जाता है, तो उन्हें तीन नोटिस जारी करें. इसके बाद भी सुधार नहीं होने पर राशि वसूली के लिए संबंधित लाभुकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कानूनी कार्रवाई की जायेगी. गुणवत्ता के साथ समय पर पूर्ण करें आवास : बीडीओ ने पंचायत सहायकों और जनसेवकों को निर्देशित किया कि वे धरातल पर जाकर आवासों का निरीक्षण करें और योग्य लाभुकों को समय पर आवास पूर्ण करने के लिए प्रेरित करें. मौके पर प्रखंड समन्वयक दिनेश कुमार, जनसेवक किशोर उरांव, रामसहाय टाना भगत, रीना उरांव, दिलीप उरांव, अधिस खाखा, पंचायत सहायक सतीश उरांव, रेखा सिंह, कृष्णा साहू समेत कई कर्मी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >