बड़ा हनुमान मंदिर में महाआरती, कन्याओं के हाथों सजी भक्ति की लौ

बड़ा हनुमान मंदिर में महाआरती, कन्याओं के हाथों सजी भक्ति की लौ

लोहरदगा़ शहर के गुदरी बाजार स्थित सुप्रसिद्ध बड़ा हनुमान मंदिर प्रांगण में भव्य महाआरती का आयोजन श्रद्धा, उल्लास और अटूट भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ़ इस धार्मिक अनुष्ठान की खास विशेषता यह रही कि महाआरती कन्याओं के पवित्र हाथों से संपन्न करायी गयी, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही. सजावट और रोशनी से नहाये मंदिर परिसर में जब कन्याओं ने दीप प्रज्वलित किये, तो पूरा वातावरण मंत्रोच्चार, घंटियों की गूंज और भजन-कीर्तन से आध्यात्मिक हो उठा. इस दौरान हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने संकटमोचन की आराधना कर पुण्य लाभ अर्जित किया. आयोजनकर्ताओं ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य समाज में धार्मिक आस्था जगाने के साथ-साथ सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करना है. महाआरती की सफलता पर आयोजन समिति ने सभी सहयोगियों एवं भक्तों के प्रति आभार व्यक्त किया. इस पावन अवसर पर पूजा अग्रवाल, अंतरा कुमारी, प्रियंका साहू, परी कुमारी, वृष्टि कश्यप, गुंजन अग्रवाल, भावना अग्रवाल, अनिल कुमार गुप्ता, अशोक कसकर, सचिन कुमार साहू, सत्यम कुमार, उमेश सिंह, चंदन गोप सहित काफी संख्या में गणमान्य लोग व श्रद्धालु उपस्थित थे. मेला सह अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता आज

सेन्हा़ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत अरु में हनुमान जयंती के पावन अवसर पर मेला सह अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता का आयोजन दो अप्रैल को किया गया है. महावीर मंडल अरु के नेतृत्व में आयोजित मेला सह अस्त्र-शस्त्र खेल प्रतियोगिता अरु लोहरदगा मुख्य पथ पर पुल के समीप बाइपास रोड के नजदीक आयोजित किया गया है. बताया गया कि इसमें विजयी अखाड़ा और प्रतिभागियों को मेला कमेटी की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >