झामुमो महिला मोर्चा की मजबूती को लेकर कुड़ू पश्चिमी भाग की नयी कमेटी गठित

झामुमो महिला मोर्चा की मजबूती को लेकर कुड़ू पश्चिमी भाग की नयी कमेटी गठित

लोहरदगा़ संगठन विस्तार और नये सदस्यों को जोड़ने के लक्ष्य के साथ बुधवार को कड़ाक में झामुमो महिला मोर्चा की महत्वपूर्ण बैठक हुई. जिला अध्यक्ष राधा तिर्की की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में कुड़ू प्रखंड के पश्चिमी भाग के लिए नयी कार्यसमिति का गठन किया गया. इस दौरान दर्जनों महिलाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. नयी टीम की घोषणा और सम्मान : सर्वसम्मति से सावित्री उरांव को अध्यक्ष और राधिका उरांव को सचिव चुना गया. पूनम कुमारी व बसंती उरांव को उपाध्यक्ष, दुर्गी उरांव कोषाध्यक्ष तथा बालमणि भगत व अमृता कुमारी को सहायक पद की जिम्मेदारी दी गयी. सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को माला पहनाकर व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया. जिला अध्यक्ष ने कहा कि झामुमो ही एकमात्र दल है जो महिलाओं के हक और सम्मान के लिए संघर्ष करता है. जल्द ही प्रखंड के पूर्वी भाग में भी चुनाव कराकर नयी कमेटी बनायी जायेगी. नीतियों के प्रचार पर जोर : केंद्रीय समिति सदस्य नीरू शांति भगत ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन के आदर्शों और हेमंत सोरेन की जनहितकारी नीतियों पर प्रकाश डाला. उन्होंने आगामी चुनावों के मद्देनजर महिलाओं को एकजुट होकर घर-घर तक पार्टी की नीतियां पहुंचाने का आह्वान किया. मौके पर जय प्रकाश शर्मा ने कहा कि कल्पना सोरेन के नेतृत्व में महिला विंग सशक्त हो रही है, जिससे पार्टी की जीत सुनिश्चित होगी. कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव सरस्वती कच्छप ने किया. बैठक में मीना भगत, शीला देवी, अनिशा उरांव, कुलदीप एक्का, सुरेश उरांव, सातो उरांव समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >