चुनावी प्रचार से लोगों को लुभा रहे प्रत्याशी

लोहरदगा : नगर निकाय चुनाव में उपाध्यक्ष पद के निर्दलीय उम्मीदवार रितेश कुमार ने जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से अपने पक्ष में वोट करने की अपील की. मौके पर रितेश कुमार ने लोगों से कहा कि शहर की सरकार बने दो टर्म पूरा हो गया, लेकिन नगर पर्षद का गठन के पिछले दोनों कार्यकाल सिर्फ […]

लोहरदगा : नगर निकाय चुनाव में उपाध्यक्ष पद के निर्दलीय उम्मीदवार रितेश कुमार ने जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से अपने पक्ष में वोट करने की अपील की. मौके पर रितेश कुमार ने लोगों से कहा कि शहर की सरकार बने दो टर्म पूरा हो गया, लेकिन नगर पर्षद का गठन के पिछले दोनों कार्यकाल सिर्फ लूट-खसोट में बीत गया. अब पुन: तीसरी बार शहर की सरकार बनाने का मौका आप सभी को मिला है. श्री कुमार ने सभी मतदाताओं से डोर टू डोर संपर्क कर कहा कि इस बार साफ एवं स्वच्छ छविवाले जनप्रतिनिधियों को नगर पर्षद की बोर्ड में भेजें.

ताकि आपके द्वारा चुने गये जनप्रतिनिधि शहर का विकास कर सकें. विकास के नाम लूट खसोट नहीं मचायें. आपका हक एवं अधिकार, आपका संवैधानिक हक आपकों मिले और बुनियादी समस्याओं से आप सबों को निजात मिल सके. मौके पर रितेश कुमार के साथ जगत पाल, शिशू पाल, हिमांशु केशरी सहित अन्य समर्थक उपस्थित थे.
लोहरदगा : शहर को प्रदूषण मुक्त बनाने के साथ साथ व्यवस्थित एवं विकासोन्मुख बनाना हमारी पहली प्राथमिकता होगी. उक्त बातें नगर निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद की उम्मीदवार कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा भगत ने शहरी क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क के दौरान लोगों से कही.
उन्होंने कहा कि महिला घर को अच्छी तरह संवार सकती हैं. उसी तरह हमें नगर पालिका को भी संवारना है उसमें आपका सहयोग चाहिए. इस बार नगर परिषद में पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्यों का निष्पादन किया जायेगा.
दलाली प्रथा बंद होगी. लोगों को ज्यादा से ज्यादा राहत देने का काम किया जायेगा. श्रीमती अनुपमा भगत ने कहा कि आम जनता को अपने हर कार्यों को कराने के लिए मुश्किल का सामना नहीं करना होगा. उन्होंने जनता से 16 अप्रैल को पहले मतदान फिर जलपान करने की अपील की है.
लोहरदगा: आजसू पार्टी के उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार बलराम साहू एवं कार्यकर्ताओं ने शहरी क्षेत्र के विभिन्न वार्डो एवं मुहल्ले में डोर टू डोर संपर्क अभियान चलाया. वार्ड नंबर 23 के बीआईडी, प्रेम नगर, मधुबन टोली, आनंदपुर, गढा टोली वार्ड नंबर 18 के हटिया गार्डेन, तिवारी दुरा, महादेव टोली, जनकपुर नगरा टोली, धर्मशाला रोड, चुन्नीलाल स्कूल गली, कोलपारा मस्जिद रोड आदि मुहल्ले का भ्रमण किया. मौके पर श्री साहू ने आम जनता की समस्याओं को सुना और समाधान का भरोसा दिया. उन्होंने कहा कि शहर का विकास होगा. समस्याएं दूर होंगी. मौके पर मनोज प्रसाद, चंदन कुमार, तुषार कुमार, लालू कुमार, कुणाल कुमार, रंजीत प्रसाद, मिथलेश वर्मा, संदीप सिंह, सत्यकेतु कुमार, लखन साहू, शिबू साहू, अनुपम चौरसिया, शंभू साहू, उज्जवल, अंसारी मुन्ना, सौरभ, धीरज, पंकज, सुधीर, सुनैना देवी, रंजू, अनीता, पूनम घोष, मीना देवी आिद कार्यकर्ता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >