बेमौसम बारिश से तापमान में गिरावट

कुड़ू ( लोहरदगा ) :पिछले दो दिनों से हो रही लगातार बारिश से जहां तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है, तो बारिश से किसान कही खुशी मना रहे हैं, तो कहीं मातम . बारिश के साथ तेज हवा चलने से कई स्थानों पर पेड़ टूट कर गिर गये हैं. कुछ ग्रामीणों के घरो के […]

कुड़ू ( लोहरदगा ) :पिछले दो दिनों से हो रही लगातार बारिश से जहां तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है, तो बारिश से किसान कही खुशी मना रहे हैं, तो कहीं मातम . बारिश के साथ तेज हवा चलने से कई स्थानों पर पेड़ टूट कर गिर गये हैं.

कुछ ग्रामीणों के घरो के छप्पर उड़ने की खबर है. बताया जाता है कि शनिवार दोपहर बाद से बारिश शुरू हुई , जो देर रात तक जारी रही. देर रात्रि तेज हवा चलने से प्रखंड के सलगी, चांपी, सुंदरू, चीरी, लावागांई , टाटी , कोलसिमरी समेत अन्य क्षेत्रो मे कई पेड़ टूट कर गिर गये. रविवार दोपहर बाद भी बारिश शुरू हो गयी. बारिश के कारण तापमान गिरा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >