रांची : निगम की इंफोर्समेंट टीम को मिला बॉडी वॉर्न कैमरा, जानें इससे क्‍या होगा फायदा

रांची : रांची नगर निगम के इंफोर्समेंट अफसर अब बॉडी वॉर्न कैमरा से लैस होंगे. इन कैमरों की मदद से अतिक्रमण अभियान के दौरान लगातार ऑडियो व वीडियो की रिकॉर्डिंग की जा सकेगी. रांची नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि इंफोर्समेंट अफसरों के सीने पर लगाये जाने वाले बॉडी वॉर्न कैमरे के माध्यम से […]

रांची : रांची नगर निगम के इंफोर्समेंट अफसर अब बॉडी वॉर्न कैमरा से लैस होंगे. इन कैमरों की मदद से अतिक्रमण अभियान के दौरान लगातार ऑडियो व वीडियो की रिकॉर्डिंग की जा सकेगी. रांची नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि इंफोर्समेंट अफसरों के सीने पर लगाये जाने वाले बॉडी वॉर्न कैमरे के माध्यम से हम ड्यूटी ऑवर की हर गतिविधि पर नजर रख सकेंगे. साथ ही इन अफसरों लगनवाले गड़बड़ी के आरोपों पर भी लगाम लगेगी.
फिलहाल रांची नगर निगम के 10 इंफोर्समेंट अफसरों को प्रायोगिक तौर पर बॉडी वॉर्न कैमरे दिये गये हैं. अतिक्रमण हटाओ अभियान पर निकले अफसर अपने सीने के पास लगाकर रखेंगे. अभियान के दौरान लगातार ये कैमरे ऑन रहेंगे, ताकि उस दौरान होनेवाली छोटी-मोटी झड़प सहित वे सभी चीजें इसमें रिकॉर्ड होती रहें. अगर अभियान के दौरान किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी होती भी है, तो बाद में इस कैमरे में दर्ज फुटेज के आधार पर कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >