भाईचारगी से मनायें होली : उपायुक्त

लोहरदगा : आपसी सौहार्द्र तथा भाईचारे का महापर्व होली पर जिले में अमन-चैन कायम रहे इसे लेकर उपायुक्त विनोद कुमार ने शांति समिति के साथ बैठक की. उन्होंने कहा कि जिस तरह होली के रंग अनेक रंगों से मिल कर खुबसूरत हो जाता है उसी प्रकार समाज के विभिन्न समुदायों के लोग इस त्योहार को […]

लोहरदगा : आपसी सौहार्द्र तथा भाईचारे का महापर्व होली पर जिले में अमन-चैन कायम रहे इसे लेकर उपायुक्त विनोद कुमार ने शांति समिति के साथ बैठक की. उन्होंने कहा कि जिस तरह होली के रंग अनेक रंगों से मिल कर खुबसूरत हो जाता है उसी प्रकार समाज के विभिन्न समुदायों के लोग इस त्योहार को एक साथ मना कर सामाजिक एकता की मिसाल पेश करते हैं. जिला अपने ऐतिहासिक काल से ही ऐसे मामलों में काफी आगे रही है. हर वर्ष की भांति इस बार भी जिले में होली काफी धूमधाम से मनायी जायेगी.

यह त्योहार सामाजिक समरसता का संदेश देता है जहां भेदभाव या ऊंच-नीच का कोई स्थान नहीं होता है. फिर भी जिला प्रशासन इस अवसर पर अपने तरफ से हर संभव सहायता के लिए तैयार व तत्पर है. सतर्कता के तौर पर विधि- व्यवस्था किसी भी तरह से भंग न हो इसके लिए भी आवश्यक तैयारी की जा रही है. समाज के भटके हुए कुछ असामाजिक तत्व कभी-कभी सामाजिक सौहार्द्र तथा माहौल बिगाड़ने का कार्य करते हैं. जिला प्रशासन उन पर कड़ी नजर रखेगी.
शहर के साथ-साथ जिले के सभी प्रखंडों के संवेदनशील चौक-चौराहों पर दंडाधिकारियों के माध्यम से नजर रखी जायेगी. उपायुक्त ने बैठक में उपस्थित सभी बीडीओ, सीओ तथा थाना प्रभारियों को इस दिन सघन पेट्रोलिंग कर विधि-व्यवस्था कायम रखने का निर्देश दिया. साथ ही होली के दिन जिले के सभी शराब दुकानें बंद रहेगी. अवैध शराब की बिक्री पर प्रशासन सख्ती से निबटे. शराब का सेवन कर ओवरस्पीड वाहन चलानेवालों पर भी विशेष नज़र रखा जाये. उन्होंने कहा कि परिवार के साथ वाहन से भ्रमण पर निकलने वालों के साथ प्रशासन नरमी से पेश आये. होली में पानी की अत्यधिक खपत होने के मद्देनजर डीसी ने पेयजल स्वच्छता विभाग को इसके लिए समुचित तैयारी पूर्व में ही कर लेने का निर्देश दिया. जिला नियंत्रण कक्ष 24×7 के तर्ज पर कार्यशील रहेगा.
आमजन किसी भी तरह की अप्रिय आशंका या घटना की सूचना बेहिचक दे सकते हैं. एसपी राजकुमार लकड़ा ने बताया कि इस अवसर पर सोशल मीडिया खास कर वाट्सअप और फेसबुक पर भी कड़ी नजर रखी जायेगी. उन्होंने वाट्सअप के ग्रुप एडमिनों को सचेत करते हुए कहा कि धार्मिक उन्माद या अफवाह फैलानेवालों की सूचना अविलंब पुलिस प्रशासन को दें. अन्यथा उन पर भी जवाबदेही तय की जायेगी. आइटी एक्ट के धाराओं के अनुरूप उन पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी.
अंत में उपायुक्त ने बैठक में उपस्थित सभी लोगों को होली की अग्रिम शुभकामना देते हुए बैठक समाप्ति की औपचारिक घोषणा की. साथ ही उन्होंने जिलेवासियों को संदेश दिया कि होली पर सर्वथा प्राकृतिक रंग और गुलाल का ही प्रयोग करें. बैठक में अपर समाहर्ता रंजीत कुमार सिन्हा, एसडीओ राज महेश्वरम, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जिले के सभी बीडीओ, सीओ, थाना प्रभारी, शांति समिति के प्रबुद्ध सदस्य सहित अनेक सरकारी पदाधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >