कुएं से मिला युवक का शव

सेन्हा,लोहरदगा़ : सेन्हा थाना निवासी विजय महतो का 22 वर्षीय पुत्र अमर कुमार नौ फरवरी से लापता था. इस संबंध में सेन्हा थाना में मामला दर्ज कराया गया था. मंगलवार की सुबह युवक के घर के बगल के कुएं में उसका शव देखा गया, शव देखते ही लोगों ने इसकी सूचना सेन्हा थाना को दी़ […]

सेन्हा,लोहरदगा़ : सेन्हा थाना निवासी विजय महतो का 22 वर्षीय पुत्र अमर कुमार नौ फरवरी से लापता था. इस संबंध में सेन्हा थाना में मामला दर्ज कराया गया था. मंगलवार की सुबह युवक के घर के बगल के कुएं में उसका शव देखा गया, शव देखते ही लोगों ने इसकी सूचना सेन्हा थाना को दी़
सूचना मिलने पर सेन्हा थाना प्रभारी जगरनाथ उरांव घटनास्थल पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. इधर मृतक के परिजनों का कहना है कि अमर की हत्या कर शव को कुएं में डाल दिया गया है. थाना प्रभारी जगरनाथ उरांव ने कहा कि पोस्टमार्टम रिर्पोट के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >