पर्यटन स्थलों को विकसित करने के लिए रोड मैप तैयार किया जायेगा : विधायक

लोहरदगा : जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विधायक सुखदेव भगत एवं दुर्गेश प्रसाद साहू ने विचार विर्मश किया. मौके पर दुर्गेश साहू ने कहा कि जिले में प्रकृति द्वारा कई अनुपम उपहार दिये गये हैं, यदि इन्हें थोड़ा सजाया संवारा जाये, तो हमारे जिले में ही एक से बढ़ कर एक […]

लोहरदगा : जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विधायक सुखदेव भगत एवं दुर्गेश प्रसाद साहू ने विचार विर्मश किया. मौके पर दुर्गेश साहू ने कहा कि जिले में प्रकृति द्वारा कई अनुपम उपहार दिये गये हैं, यदि इन्हें थोड़ा सजाया संवारा जाये, तो हमारे जिले में ही एक से बढ़ कर एक पर्यटन स्थल डेवलप हो सकता है.

विधायक सुखदेव भगत ने कहा कि नंद गांव में जिस तरह की आपने व्यवस्था की है वह सराहनीय है और इसी तरह की सोच को लेकर जिले के अन्य स्थलों को भी विकसित किया जा सकता है. पर्यटन स्थलों के विकास के दौरान प्रकृति के साथ कोई छेड़छाड़ न हो, इसका विशेष ख्याल रखा जाना चाहिए. इको फ्रेंडली तरीके से ही क्षेत्रों को यदि विकसित करेंगे, तो बेहतर होगा. विधायक श्री भगत ने कहा कि पर्यटन के क्षेत्र में यहां असीम संभावनाएं हैं. इसके विकसित होने से स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा और राजस्व की भी प्राप्ति होगी. इस मुद्दे को लेकर शीघ्र ही एक रोड मैप तैयार किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >