लोहरदगा़ : शहरी क्षेत्र के सरना टोली में बुधवार की सुबह एक सनकी युवक ने पारिवारिक झगड़े में पहले अपनी पत्नी और बेटी को पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दियाो और जब उसे लगा की उन दोनों की मौत हो गयी है तब उसने खुद को कमरे में बंद कर फांसी लगा ली. हालांकि पत्नी व बच्ची घायल होकर बच गयी.
लेकिन पति की मौत हो गयी. बताया जाता है की सुमेश मिंज और उसकी पत्नी सावित्री मिंज के बीच बराबर झगड़ा होता था और बुधवार को फिर झगड़ा हुआ तो उसने पत्नी और बेटी की लाठी से पिटाई कर दी. इस घटना में सावित्री और उसकी बेटी के सिर में गंभीर चोट आयी.
किसी तरह सावित्री ने इसकी सूचना पड़ोसियों को दी तो लोगों ने दोनों को सदर अस्पताल पहुंचाया. जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रिम्स रेफर कर दिया गया. घटना की सूचना मिलने के बाद एसडीपीओ अरविंद कुमार वर्मा घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली. इधर मृतक सुमेश मिंज के शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कर शव को परिजनों को सौंप दिया गया.
