भारतीय जनता पार्टी द्वारा मंडल व पंचायत स्तरीय संपर्क कार्यक्रम को लेकर पेशरार में अहम बैठक हुई. बैठक प्रखंड अध्यक्ष शुकुल राम की अध्यक्षता में हुई.
बैठक में संपर्क अभियान के विशेष प्रभारी सह भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रांत महामंत्री विंदेश्वर उरांव ने मिशन 2019 के लिए कार्यकर्ताओं में भाजपा के विजयी रथ को आगे बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण सूत्र बताया. उन्होंने कहा की सभी कार्यकर्ता गांठ बांध लें कि हमसे कोई बूथ छूटे ना और कोई वोटर रूठे ना. सभी पंचायतों में बूथ समितियां गठित करने तथा एक निश्चित अंतराल में बैठक करने पर जोर दिया. आज झारखंड सहित पूरे देश की जनता भारतीय जनता पार्टी की ओर आशा और उम्मीद रखती है. 70 सालों के नकारात्मक राजनीति से जनता तंग थी, लेकिन प्रदेश के रघुवर सरकार और केंद्र के मोदी सरकार द्वारा भय व भ्रष्टाचार मुक्त शासन से आज देश और दुनिया में भारत की छवि पहले से कहीं अधिक बेहतर हुई है.
प्रदेश में जनजातीय समाज के साथ सभी वर्गों के लिए राज्य सरकार ने कई योजनाएं धरातल पर उतारी है. जनता तक सभी योजनाओं के लाभ पहुंचे इसके लिए कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करें. पिछली सरकारें वोट बैंक के नजरिये से सरकार चालाने का कार्य करते थे, लेकिन वर्तमान भाजपा सरकारों ने इस मिथक को तोड़ कर सिर्फ देश और राज्य हित में कदम उठाने का संकल्प लिया है जिससे जनता का पूर्ण समर्थन मिल रहा है.
लगातार पार्टी को चुनावों में मिलती जीत इसके प्रमाण है. इस तरह के सकारात्मक संदेश को कार्यकर्ताओं द्वारा जनता तक पहुंचाने के लिए उन्होंने निर्देश दिया. मौके पर कैलाश साहू, सुकुल राम, कामेश्वर सिंह, रजनीकांत चौधरी, सुखनाथ नगेशिया, लालू सिंह, सुरेश प्रसाद, विष्णुदेव सिंह, नंदकिशोर पांडेय के अलावा पार्टी समर्थक उपस्थित थे
