लोहरदगा : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहादत दिवस पर जिला कांग्रेस कमेटी ने राजेंद्र भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजंलि सभा का आयोजन किया. कार्यवाहक जिलाध्यक्ष आलोक कुमार साहूकी अध्यक्षता में आयोजितश्रद्धांजलि सभा का शुभारंभ महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया. मौके पर श्री साहू ने कहा की देश की आजादी में महात्मा गांधी का अहम योगदान रहा.
वे स्वतंत्रता आंदोलन के प्रमुख राजनीतिक तथा आध्यात्मिक नेता थे. महात्मा गांधी ने अहिंसा का मार्ग चुना और इसके लिए आंदोलन किये.
आज ही के दिन प्रार्थना सभा में महात्मा गांधी की गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी. साजिद अहमद चंगु ने कहा कि महात्मा गांधी देश ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के नेता थे. इस मौके पर कुणाल अभिषेक, शहादत हुसैन, सुबोध राय, रामध्यान सिंह, सोनू कुरैशी, संदीप गुप्ता, संजीव साहू, रेहान अख्तर, लड्डन आरा, श्रवण वर्मा, संजय महतो, कार्तिक कुजूर, विजय चौहान, दीपक उरांव आदि उपस्थित थे.
वहीं सदर अस्पताल सिविल सर्जन कार्यालय में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनायी गयी. मौके पर सिविल सर्जन डाॅ पैट्रिक टेटे ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया.
इस मौके पर उन्होंने कहा की कुष्ठ रोग का उन्मूलन जागरूकता से ही संभव है. डाॅ पैट्रिक टेटे ने जिले में 30 जनवरी से 13 फरश्रीवरी तक चलने वाले कुष्ठ रोग उन्मूलन जागरूकता अभियान को सफल बनाने की अपील की. मौके पर पर डाॅ संजय प्रसाद, डाॅ सुनील मिंज, डीपीएम नाजिश फहीम अख्तर, जिला कार्यक्रम समन्वयक चंद्रशेखर चौधरी, जिला लेखा प्रबंधक विकास कुमार सिंह, साजिद इकबाल, मो शहनवाज, प्रशांत कुमार, विपिन बिहारी राम, निलेश कुमार, प्रभु भगत, सुनिल कुमार सिंह सहित स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे.
मारवाड़ी युवा मंच ने बापू को याद किया
मारवाड़ी युवा मंच लोहरदगा द्वारा गुदरी बाजार में स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी पुण्यतिथि मनायी. मारवाड़ी युवा मंच लोहरदगा के संदीप पोद्दार, टाना भगत संघ लोहरदगा के महामंत्री शिव शंकर टाना भगत ने माल्यार्पण औरपुष्पाजंलि अर्पित कर उन्हें श्रद्वाजंलि दी. श्रद्धांजलि अर्पित करनेवालों में भास्कर शर्मा, बिमल बंका, रमेश अग्रवाल, अजय मोदी, रुपेश चौधरी, गौरव कांस्यकार, महेश साहू सहित अन्य लोग शामिल हैं.
लोहरदगा़ कांस्यकार समाज ने गुदरी बाजार में स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी पुण्यतिथि मनायी. कांस्यकार समाज के अध्यक्ष अक्षय कांस्यकार ने गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. श्रद्धांजलि अर्पित करनेवालों में गौरव कांस्यकार, सुभाष कांस्यकार, अखिलेश कांस्यकार, सूरज कांस्यकार, आनंद कांस्यकार, हर्ष कांस्यकार, प्रदीप कांस्यकार, भीम कांस्यकार, ओम प्रकाश कांस्यकार, डॉ प्रकाश कांस्यकार, महेश कांस्यकार व अन्य शामिल थे.
