जिले के लिए महाविद्यालय मील का पत्थर साबित होगा

कुड़ू : चंदवा प्रखंड के हुटाप में अविराम टीचर्स ट्रेनिंग काॅलेज तथा नर्सिंग महाविद्यालय का मंगलवार को राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने आधारशीला रखा. इस मौके पर अर्जुन मुंडा ने कहा कि नीलांबर-पीताबंर की पावन धरती पर अविराम टीचर्स ट्रेनिंग काॅलेज और नर्सिंग महाविद्यालय मील का पत्थर साबित होगा. इस कॉलेज से इस […]

कुड़ू : चंदवा प्रखंड के हुटाप में अविराम टीचर्स ट्रेनिंग काॅलेज तथा नर्सिंग महाविद्यालय का मंगलवार को राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने आधारशीला रखा. इस मौके पर अर्जुन मुंडा ने कहा कि नीलांबर-पीताबंर की पावन धरती पर अविराम टीचर्स ट्रेनिंग काॅलेज और नर्सिंग महाविद्यालय मील का पत्थर साबित होगा.
इस कॉलेज से इस क्षेत्र के विद्यार्थियों को काफी लाभ होगा. राज्य में शिक्षकों की कमी है काॅलेज से शिक्षक निकलेंगे तो राज्य को तरक्की की राह पर ले जायेंगे. शिक्षा एक ऐसी ज्योति है जिससे अज्ञानता दूर होगी और राज्य का संपूर्ण विकास होगा. अविराम काॅलेज इस क्षेत्र को शिक्षा के क्षेत्र में काफी आगे लेकर जायेगा. काॅलेज खुलने से बीएड का प्रशिक्षण लेने बाहर जाने वाले बच्चों को बाहर जाने से मुक्ति मिलेगी.
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि व गण्यमान्य : जिला परिषद अध्यक्ष सुनैना कुमारी, भाजपा नेता ओमप्रकाश सिंह, बिनोद राम,राजू रजक, पंकज लाल गुप्ता, लक्ष्मण उरांव, बीरेंद्र बाधवार, सुनील कुमार, नीरज दुबे, धीरज प्रसाद, अजय प्रसाद,अमित कुमार बंटू, अनुराग साहू, प्रभात राज, शशि, अनिता साहू, सोनू सिंह, विपिन भारती, विश्वजीत भारती, बालमुकुंद सहाय, लाल अमित नाथ शाहदेव, लाल कौशल नाथ शाहदेव, राधे लाल, पंकज लाल, सरस्वती देवी, रूपलता, ऋतुमुक्ता, पंकज भारती, रितिका, अपणो, कुंदन, सुबोध सिंह समेत अन्य मौजूद थे़
जल्द ही विश्वविद्यालय का निर्माण करेंगे : सचिव
अविराम काॅलेज आॅफ एजुकेशन के सचिव इंद्रजीत कुमार ने कहा कि अविराम काॅलेज ने पिछले दो सत्र से रांची विश्वविद्यालय में टाॅप छात्र देने का काम किया है. टीचर्स ट्रेनिंग काॅलेज के बाद अविराम विश्वविद्यालय खोलने का प्रस्ताव है. जल्द ही इसे मूर्त रूप दिया जायेगा. यहां के बच्चों को बाहर नहीं जाने दिया जायेगा. इससे पहले मुख्य व विशिष्ट अतिथियों का जोरदार स्वागत किया गया. सभा को कई अन्य ने संबोधित किया. मंच संचालन कीर्ति, सोनिला कुजूर तथा अरुण राम ने किया़ धन्यवाद ज्ञापन काॅलेज की प्राचार्या डाॅ प्रतिमा त्रिपाठी ने दिया.
सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
इस मौके पर बीएड और डीएलएड की प्रशिक्षु छात्राओं ने एक से बढ़ कर एक संस्कृति कार्यक्रम पेश किया़ साक्षी और ज्योति ने गणपति वंदना, शीला समूह ने स्वागत गान, अक्सा रानी समूह ने सामूहिक नृत्य, श्वेता और रूचि ग्रुप ने भरतनाट्यम, नेहा समूह ने सामूहिक नृत्य, पारूल समूह ने नवदुर्गा के रूपों का प्रस्तुतीकरण समेत अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करते हुए अतिथियों का मन मोह लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >