लोहरदगा : एसपी राजकुमार लकड़ा को अतिनक्सल वाद प्रभावित क्षेत्र पेशरार थाना क्षेत्र के चैनपुर, केराड, टेमरकरचा, जमटी, बोडहा क्षेत्र भाकपा माओवादी के भ्रमणशील रहने की सूचना मिली.
गुप्त सूचना के आधार पर एसपी राजकुमार लकड़ा ने विशेष छापामारी दल का गठन कर उग्रवादियों की धरपकड़ का निर्देश छापामारी दल को दिया. छापामारी दल में अपर पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार ओझा, सीआरपीएफ 158 बटालियन के आरबी फिलिप तथा गिरिश कुमार तथा बगडू थाना ज्ञानरंजन कुमार, पेशरार पिकेट प्रभारी जय प्रकाश शामिल थे. छापामारी दल द्वारा सघन जंगल में छापामारी करने पहुंचा. छापामारी दल जैसे ही केराड की जंगलों में पहुंची तभी छापामारी दल में शामिल सदस्यों की नजर जंगल में पड़े संदिग्ध वस्तु पर पड़ी.
जिसके बाद छापामारी दल का नेतृत्व कर रहे पदाधिकारी द्वारा अन्य पदाधिकारियों को सतर्क कर उस स्थान की तलाशी ली गयी. तलाशी के क्रम में 14 इलेक्ट्रिक लाइन टेस्टर, 27 इलेक्ट्रॉनिक्स घड़ी, 20 वोल्ट की बैटरी, 20 कनेक्टर तार, दो सक्रू ड्राईबर, 22 ट्रान्जीस्टर, एक बडा तिरपाल, एक बक्सा, तथा नक्सली साहित्य बरामद किया गया. एसपी ने इसकी जानकारी पत्रकार सम्मेलन में दी. उन्होंने कहा कि नक्सली किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से पेशरार क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे. जैसे ही गुप्त सूचना मिली, पुलिसिया कार्रवाई करते हुए नक्सलियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया गया.
