सड़क दुर्घटना में तीन घायल, रांची रेफर

कुडू : थाना क्षेत्र के हाता टोली दोबा मुख्य पथ पर दोबा मोड़ के समीप दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में मोटरसाइकिल सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. कुड़ू में प्राथमिक इलाज के बाद तीनों को रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है. बताया जाता है कि मोटरसाइकिल सवार कुड़ू होते हुए लोहरदगा […]

कुडू : थाना क्षेत्र के हाता टोली दोबा मुख्य पथ पर दोबा मोड़ के समीप दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में मोटरसाइकिल सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. कुड़ू में प्राथमिक इलाज के बाद तीनों को रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है. बताया जाता है कि मोटरसाइकिल सवार कुड़ू होते हुए लोहरदगा की तरफ जा रहे थे.
इस बीच लोहरदगा की तरफ से आ रही अज्ञात मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी. इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में मांडर थाना क्षेत्र के पादकोइ गांव निवासी मोसिद खान व आमिर खान तथा लुंडरी गांव निवासी आबिद अंसारी शामिल हैं. वहीं दूसरी मोटरसाइकिल घटना के बाद फरार हो गया. कुडू पुलिस मामले की जांच कर रही है. दो घायलों की हालत नाजुक है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >