रोजगार को आगे बढ़ाने के लिए ऋण प्रदान करें

लोहरदगा : सदर प्रखंड कार्यालय परिसर में स्थित सहकारिता भवन में नाबार्ड के तत्वावधान में सरकार द्वारा प्रायोजित योजना एग्री क्लिनिक व एग्री बिजनेस केंद्र पर जिले के बैंक प्रबंधकों की एकदिवसीय जिलास्तरीय कार्याशाला लगायी गयी. इसका शुभारंभ जिप अध्यक्ष सुनैना कुमारी, डीडीएम रबेश सिंह, जिला समन्वयक शंकर सिंह ने संयुक्त रूप से किया. मौके […]

लोहरदगा : सदर प्रखंड कार्यालय परिसर में स्थित सहकारिता भवन में नाबार्ड के तत्वावधान में सरकार द्वारा प्रायोजित योजना एग्री क्लिनिक व एग्री बिजनेस केंद्र पर जिले के बैंक प्रबंधकों की एकदिवसीय जिलास्तरीय कार्याशाला लगायी गयी. इसका शुभारंभ जिप अध्यक्ष सुनैना कुमारी, डीडीएम रबेश सिंह, जिला समन्वयक शंकर सिंह ने संयुक्त रूप से किया.
मौके पर जिप अध्यक्ष सुनैना कुमारी ने कहा कि सरकार द्वारा प्रायोजित योजना एग्री क्लिनिक व एग्री बिजनेस केंद्र से संबंधित योजना का लाभ जिले के कृषि ग्रेजुएट, कृषि डिप्लोमाधारी लोगों को उनके रोजगार के संसाधन को आगे बढ़ाने के लिए ऋण प्रदान करें. इसमें नाबार्ड से 36 प्रतिशत से 44 प्रतिशत तक बैंक इंडेट अनुदान राशि उपलब्ध है. साथ ही बैंक द्वारा कल्याणकारी योजनाओं वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन को समय पर भुगतान व निदान से संबंधित चर्चा की गयी.
डीडीएम रबेश सिंह ने पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से सरकार द्वारा प्रायोजित विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी, जिनमें गव्य उद्यमिता विकास योजना, राष्ट्रीय पशुधन मिशन के अंतर्गत जिले के किसानों को गाय पालन, बकरी पालन, मुर्गी पालन, सूकर पालन आदि के लिए बैंक से ऋण देकर इन किसानों को लाभ दिया जा सकता है. यह योजना 31 दिसंबर के लिए मान्य है.
योजनाओं को महिला मंडल के माध्यम से डीडीएम द्वारा बैंक लाभान्वित करेगी. मौके पर डॉ शंकर सिंह ने इन योजनाओं से जुड़ कर 2022 तक दोगुना आय संबंधित जानकारी दी. मौके पर रघुनंदन सिंह, सुजीत बारी, आर सेटी, प्रभात कुमार सुमन, विभिन्न बैंकों के अधिकारी समेत चुन्नीलाल उवि के शिक्षक शिक्षिकाएं, महिला मंडल के सदस्य, प्रगतिशील किसान मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >