राज्य स्तरीय कला उत्सव में जिले का बेहतर प्रदर्शन

लोहरदगा. राज्य स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता में लोहरदगा जिला ने बेहतर प्रदर्शन किया. रांची में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय कला उत्सव में राज्य के निजी एवं सरकारी विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने भाग लिया. प्रतियोगिता में सिदो कान्हो नाटय कला में जिले को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ. यह नाटक अजय प्रसाद के निर्देशन में […]

लोहरदगा. राज्य स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता में लोहरदगा जिला ने बेहतर प्रदर्शन किया. रांची में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय कला उत्सव में राज्य के निजी एवं सरकारी विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने भाग लिया. प्रतियोगिता में सिदो कान्हो नाटय कला में जिले को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ. यह नाटक अजय प्रसाद के निर्देशन में विमोचन किया गया था.

इससे पूर्व 2015-16 में अजय प्रसाद के निर्देशन में वीर बुधु भगत और बिरसा मुंडा नाटक को पहला स्थान प्राप्त हुआ था और राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए दिल्ली जाने का मौका मिला. इस वर्ष धनबाद को नाटक में पहला स्थान प्राप्त हुआ. दृश्य कला राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लोहरदगा जिले को द्वितीय, नृत्य में तृतीय स्थान एवं नाटय कला में तृतीय स्थान प्राप्त हुआ.

झारखंड माध्यमिक शिक्षा परियोजना के राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन ए सोरेंग ने बच्चों के उत्साह को प्रोत्साहन देने की बात कही. उन्होंने बताया कि चारों कलाओं में राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करनेवाले प्रतिभागी भोपाल में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे. प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करनेवाले प्रतिभागियों को डीइओ एवं शिक्षकों ने बधाई दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >