उसे इलाज के लिए रिम्स भेजा गया है. घटना सुबह करीब पांच बजे की है. बताया जा रहा है कि पुरुलिया से छड़ लेकर लोहरदगा जा रहे ट्रक का अगला हिस्सा गड्ढे में घुसने के बाद पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर पिचक गया था. चालक, खलासी व शेख मुकद्दर उसमें बुरी तरह फंस गये थे.
सूचना मिलने के बाद पहुंची चान्हो पुलिस को मलबे में दबने से चालक व खलासी मृत मिले. जबकि शेख मुकद्दर की हालत गंभीर थी. थाना प्रभारी रूपेश कुमार सिंह ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जेसीबी, क्रेन, गैस कटर व ग्रामीणों की मदद से घायल मुकद्दर को करीब तीन घंटे के अथक प्रयास के बाद बाहर निकाला. बाद में चालक व खलासी के शव को भी किसी तरह निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा गया. मृतक व घायल पुरुलिया के रहनेवाले बताये जाते हैं.
