लोहरदगा : भंडरा प्रखंड के पंडरिया गांव में महिला ने की आत्महत्या

लोहरदगा : भंडरा थाना क्षेत्र के जमगाई पंचायत अंतर्गत पंडरिया गांव में शनिवार की शाम घर में बिटपी गांव निवासी लोथे उरांव की पत्नी बिरसी उराईन ने घर के छप्पर में से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इसकी सूचना परिजनों ने रविवार को भंडरा पुलिस को दी. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले […]

लोहरदगा : भंडरा थाना क्षेत्र के जमगाई पंचायत अंतर्गत पंडरिया गांव में शनिवार की शाम घर में बिटपी गांव निवासी लोथे उरांव की पत्नी बिरसी उराईन ने घर के छप्पर में से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इसकी सूचना परिजनों ने रविवार को भंडरा पुलिस को दी. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. परिजनों ने बताया कि बिरसी अपने ससुराल बिटपी से शुक्रवार को धानकटनी करने पंडरिया गांव आई हुई थी, जो शनिवार की शाम घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

बता दें कि शनिवार को बिरसी के परिजन चट्टी साप्ताहिक बाजार गए हुए थे. जिसके बाद साप्ताहिक बाजार से शाम में परिजनों के लौटने के बाद घर का दरवाजा खुलवाया, पर दरवाजा नहीं खुला. जिसके बाद परिजन अपने घर के अन्य कमरों में सोने के लिए चले गए. रविवार को भी दरवाजा नहीं खोलने के बाद छप्पर तोड़कर घर में देखने पर बिरसी की फांसी लगे होने की जानकारी हुई. जिसकी सूचना भंडरा थाना पुलिस को दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >