प्रदूषण से सांस लेना भी मुश्किल है

परेशानी. पत्थर लीज दिये जाने के खिलाफ ग्रामीण डीसी से मिले, कहा उपायुक्त ने ग्रामीणों की बातों को गंभीरता से लेते हुए कहा,इसकी जांच करायी जायेगी और निश्चित रूप से कार्रवाई भी होगी लोहरदगा : कुड़ू प्रखंड के मकांदू तथा बड़मारा के ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त विनोद कुमार से मिल कर उन्हें अपनी समस्याओं […]

परेशानी. पत्थर लीज दिये जाने के खिलाफ ग्रामीण डीसी से मिले, कहा
उपायुक्त ने ग्रामीणों की बातों को गंभीरता से लेते हुए कहा,इसकी जांच करायी जायेगी और निश्चित रूप से कार्रवाई भी होगी
लोहरदगा : कुड़ू प्रखंड के मकांदू तथा बड़मारा के ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त विनोद कुमार से मिल कर उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया. ग्रामीणों का कहना था कि मकांदू के ग्रामीण बड़की टोंगरी तथा चरकी टोंगरी में पत्थर लीज हो जाने से काफी परेशान हैं.
यह लीज गलत तरीके से किया गया है. यहां बड़ी -बड़ी क्रशर मशीन गांव के रिहायशी इलाके में लगा दी गयी है जिससे ग्रामीणों को सांस लेना भी मुश्किल हो गया है. क्रशर के आसपास के किसानों ने खेती करना भी बंद कर दिया है.
लगातार की जा रही ब्लास्टिंग से हर पल दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. प्रदूषण के चपेट में पूरा इलाका आ गया है साथ ही ओवरलोड हाइवा चलने से पूरा इलाका धूल से भर जा रहा है़ इसके कारण लगातार लोग बीमारी की चपेट में आ रहे हैं. किसानों की खेती-बारी चौपट हो चुकी है.
इसका विरोध जब किया गया तो क्रशर मालिकों द्वारा धमकी दी जा रही है. ग्रामीणों ने डीसी से कहा कि अविलंब इन दोनो टोंगरी का लीज रद्द कर ग्रामीणों के प्रति न्याय करें. उपायुक्त ने ग्रामीणों की बातों को गंभीरता से लिया और कहा कि इसकी जांच करायी जायेगी और निश्चित रूप से कार्रवाई भी होगी. मौके पर नूर मोहम्मद खान, रज्जाक खान, रमेश भगत, रवींद्र यादव, मजीद पवरिया, रामकुमारी देवी, सीतामनी उरांव, राजमुनी उरांव, मकसूद पवरिया, मेराज पवरिया, पूना उरांव, प्रभा उरांव, सुरेश उरांव, सुचित कुजूर, आनंद कुजूर, जेवियर कुजूर, बिंदु उरांव, जगमनि उरांव, समीर उरांव, पार्वती उरांव, रौशन उरांव, अजय उरांव, अजय साहू, सूरज मुंडा, सज्जाद पवरिया, फरहाना खातून, रेहाना खातून, अली हसन, सुरेश महतो, गोविंद यादव, आफताब पवरिया, नेसार पवरिया सहित अन्य लोग मौजूद थे.
इधर ग्रामीणों ने कहा कि खनन विभाग द्वारा बिल्कुल गलत तरीके से पत्थर का लीज कर दिया गया है जो कि कानून का उल्लंघन करने के साथ-साथ नियमों की धज्जियां भी उड़ा रहा है. पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषी पदाधिकारियों पर कार्रवाई भी की जाये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >