भाजपा की बैठक आज

लोहरदगा: भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष राजमोहन राम की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने, आतंकवाद को जड़ से समाप्त करने एवं विदेशों में जमा कालेधन पर प्रहार करते हुए आठ नवंबर 2016 को नोटबंदी का ऐतिहासिक कदम पर चर्चा की गयी. इस विषय पर […]

लोहरदगा: भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष राजमोहन राम की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने, आतंकवाद को जड़ से समाप्त करने एवं विदेशों में जमा कालेधन पर प्रहार करते हुए आठ नवंबर 2016 को नोटबंदी का ऐतिहासिक कदम पर चर्चा की गयी.

इस विषय पर आठ नवंबर को मारवाड़ी धर्मशाला गुदरी बाजार में पूर्वाह्न 11 बजे विचार गोष्ठी का आयोजित करने का निर्णय लिया गया. विचार गोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में गढ़वा विधानसभा के विधायक सत्येंद्र तिवारी तथा मनोज वाजपेयी उपस्थित रहेंगे. बैठक में रामगढ़ के कैलाश शर्मा की निर्मम हत्या की कड़ी निंदा की गयी तथा अनुसूचित जाति मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष रितेश राम के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गयी.

मौके पर भाजपा नेता ओम सिंह, त्रिवेणी दास, रमेश उरांव, नवीन कुमार टिंकू, बालकृष्णा सिंह, कलावती देवी, पंकज लाल गुप्ता, सरिता देवी, जयप्रकाश साहू, रामाधार पाठक, मीना बाखला, उमेश कांस्यकार, अनिल उरांव, अनुप नाथ शाहदेव, सुदामा प्रसाद, अरविंद पाठक, वृजमनी उरांव, जितेंद्र महतो, ओम गुप्ता, छेदी राम, अशोक साहू, राजेश महतो, अशोक चंद्र घोष, प्रदीप खत्री, दीपक, केदार महतो, बालेश्वर सिंह, संदीप सिंह, अमित, आलोक मित्तल सहित अन्य भाजपाई मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >