रेलवे स्टेशन के समीप पेयजल को लेकर नप बोर्ड की बैठक, जलापूर्ति के लिए दर निर्धारित

लोहरदगा: नगर परिषद कार्यालय में नगर परिषद अध्यक्ष पावन एक्का की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक हुई. इसमें रेलवे स्टेशन के समीप जलापूर्ति के लिए दर निर्धारण का निर्णय 42 रुपये लिया गया. बैठक में नागरिक सुविधा के तहत महादेव टोली के बुढ़वा महादेव में चापानल निर्माण, बड़ा तालाब शिव मंदिर के समीप चापानल निर्माण […]

लोहरदगा: नगर परिषद कार्यालय में नगर परिषद अध्यक्ष पावन एक्का की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक हुई. इसमें रेलवे स्टेशन के समीप जलापूर्ति के लिए दर निर्धारण का निर्णय 42 रुपये लिया गया. बैठक में नागरिक सुविधा के तहत महादेव टोली के बुढ़वा महादेव में चापानल निर्माण, बड़ा तालाब शिव मंदिर के समीप चापानल निर्माण तथा डेयरी फार्म के पास चापानल निर्माण का निर्णय लिया गया.

झारखंड सहकारिता बैंक के विस्तार पटल मिशन चौक के पहले फूल दुकान के पास खोलने का निर्णय लिया गया़ शंख नदी पर बांध निर्माण की स्वीकृति का भी निर्णय लिया गया.

बैठक में कहा गया कि रेलवे स्टेशन के पास मशीनरी में खर्च एवं जनसंख्या के आधार पर जलापूर्ति के लिए राशि निर्धारित की गयी. बैठक में वार्ड पार्षद अरुण वर्मा, दिनेश पांडेय, प्रमोद राय, सज्जाद खान, कमला देवी, तहेरा तब्बसुम, अशोक रजक, नंदलाल उरांव, नगर पर्षद के प्रधान सहायक गजेंद्र राम सहित अन्य वार्ड पार्षद मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >