नि:शक्त को मिलने लगा राशन शुरू हुई कार्ड बनाने की प्रक्रिया

कुड़ू (लोहरदगा): प्रखंड के कुड़ू पंचायत के बरहनिया गांव निवासी नि:शक्त रंजीत कुमार साहू को कुड़ू सीओ सह प्रभारी खाद्यआपूर्ति पदाधिकारी रविश राज सिंह के आदेश पर भवानी महिला मंडल बाजारटांड से हर माह पांच किलोग्राम चावल मिलने लगा है. सीओ ने आदेश दिया है कि जब तक रंजीत का राशनकार्ड नहीं बन जाता है […]

कुड़ू (लोहरदगा): प्रखंड के कुड़ू पंचायत के बरहनिया गांव निवासी नि:शक्त रंजीत कुमार साहू को कुड़ू सीओ सह प्रभारी खाद्यआपूर्ति पदाधिकारी रविश राज सिंह के आदेश पर भवानी महिला मंडल बाजारटांड से हर माह पांच किलोग्राम चावल मिलने लगा है. सीओ ने आदेश दिया है कि जब तक रंजीत का राशनकार्ड नहीं बन जाता है तब तक प्रतिमाह राशन दुकानदार भवानी महिला मंडल अनाज दे. रंजीत कुमार साहू का राशनकार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है.

सीओ रविश राज सिंह ने बताया कि रंजीत कुमार साहू का अॉनलाइन राशनकार्ड इंट्री के लिए दो दिनों से काम हो रहा. कुछ तकनीकी गड़बडी सामने आ रही है. रंजीत कुमार साहू का आधार सीडिंग पहले हो चुका है. इस लिए आधार कार्ड का नंबर इंट्री नहीं ले पा रहा है , रंजीत की पत्नी सीमा देवी का भी आधार सीडिंग नहीं हो पा रहा है .

उपायुक्त को मामले से अवगत करा दिया गया है . जल्द ही रंजीत कुमार साहू का राशनकार्ड बन जायेगा . विदित हो कि नि:शक्त रंजीत कुमार साहू का राशनकार्ड छह माह पहले काट दिया गया था . रंजीत कुमार साहू दोनो पैर से नि:शक्त है एवं रांची में बस मे भीख मांगने कर परिवार का पालन पोषण करता है . राशनकार्ड कटने से रंजीत कुमार साहू का परिवार सदमे मे आ गया था एवं परिवार के समक्ष भुखमरी की नौबत आ गई थी . पुरे मामले को लेकर प्रभात खबर ने प्रमुखता के साथ खबर प्रकाशित किया था . खबर प्रकाशित होने के बाद जिला एंव प्रखंड प्रशासन हरकत में आया. डीसी के आदेश पर सीओ ने राशन दुकानदार को प्रतिमाह पांच किलोग्राम राशन देने का आदेश जारी किया . जबकि राशनकार्ड बनाने के लिए सीओ ने जिला खाध आपूर्ति पदाधिकारी के पास आवेदन भेजा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >