राशि के अभाव में लाभुकों को हो रही है परेशानी

भंडरा: मनरेगा राज्य कोष में राशि नहीं रहने के कारण प्रधानमंत्री आवास निर्माण प्रभावित हो रहा है. बीडीओ सहित जनसेवक लाभुको को 14 नवंबर तक आवास निर्माण पूर्ण करने के लिए दबाव बना रहे हैं. लाभुको को प्रखंड कार्यालय से नोटिस दिया गया है कि 14 नवंबर के पहले आवास निर्माण का काम पूर्ण होना […]

भंडरा: मनरेगा राज्य कोष में राशि नहीं रहने के कारण प्रधानमंत्री आवास निर्माण प्रभावित हो रहा है. बीडीओ सहित जनसेवक लाभुको को 14 नवंबर तक आवास निर्माण पूर्ण करने के लिए दबाव बना रहे हैं. लाभुको को प्रखंड कार्यालय से नोटिस दिया गया है कि 14 नवंबर के पहले आवास निर्माण का काम पूर्ण होना चाहिए. प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास निर्माण में काम करनेवाले मजदूरों का मजदूरी भुगतान दो महीने से लंबित है. लाभुक दबाव में दूसरों से कर्ज लेकर, अपना बैल, गाय बेच कर मजदूरों का मजदूरी भुगतान कर रहे हैं, ताकि उनका आवास निर्माण हो सके. आवास निर्माण के लाभुक भुगतान नहीं मिलने से परेशान है.

राशि नहीं होने के कारण भुगतान नहीं हो रहा है : प्रधानमंत्री आवास योजना में 15 हजार रुपये मजदूरी भुगतान के लिए मनरेगा कोष से किया जाता है, परंतु दो महीने से मनरेगा से किसी भी तरह का भुगतान नहीं हो रहा है. बीडीओ तेज कुमार हस्सा का कहना है कि मनरेगा कोष में राशि नहीं होने के कारण भुगतान नहीं हुआ है. भंडरा में 750 प्रधानमंत्री आवास निर्माण हो रहा है. कोष में राशि आते ही सभी का भुगतान हो जायेगा. प्रखंड कार्यालय से भुगतान की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है.

काम करने में हो रही है परेशानी : भंडरा में 750 प्रधानमंत्री आवास निर्माण कार्य प्रगति पर है. 14 नवंबर तक 90 फीसदी आवास का पूरा हो जायेगा, परंतु भुगतान के अभाव में लाभुकों को काम करने में परेशानी हो रही है. लाभुक राम उरांव, किसुन राम, सूरज उराँव सहित अन्य लाभुकों का कहना है कि भुगतान एक दो दिन में मिल जाने से 90 फीसदी आवास निर्माण पूरा किया जा सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >