लोहरदगा : उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ पूजा संपन्न

लोहरदगा : लोक आस्था का चार दिवसीय छठ महापर्व उदयमान सूर्य को अर्घ्य देने के बाद हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव के वातावरण में संपन्न हो गया. शहरी क्षेत्र के बड़ा तालाब, ठकुराईन तालाब, हरमू कोयल छठ घाट, सेरेंगहातु छठ घाट, शंख नदी में बड़ी संख्या में छठव्रती पहुंचे एवं भगवान भुवन भास्कर को अर्घ्य दिये. इसके […]

लोहरदगा : लोक आस्था का चार दिवसीय छठ महापर्व उदयमान सूर्य को अर्घ्य देने के बाद हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव के वातावरण में संपन्न हो गया. शहरी क्षेत्र के बड़ा तालाब, ठकुराईन तालाब, हरमू कोयल छठ घाट, सेरेंगहातु छठ घाट, शंख नदी में बड़ी संख्या में छठव्रती पहुंचे एवं भगवान भुवन भास्कर को अर्घ्य दिये.
इसके पूर्व अस्ताचलगामी सूर्य को गुरुवार को अर्घ्य दिया गया. छठ महापर्व को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखा गया. जिला प्रशासन एवं सामाजिक संगठनों द्वारा इस बार सभी छठ घाटों की सफाई बेहतर तरीके से की गयी थी. छठ व्रतियों की सुविधा के लिए छठ घाटों को सजाया गया था. सामाजिक संगठनों द्वारा छठ व्रतियों को अर्घ्य के लिए दूध, फल आदि की व्यवस्था स्टॉल लगाकर किया गया. जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किये गये थे.
इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु विभिन्न छठ घाट पहुंचकर भगवान भुवन भास्कर को अर्घ्य दिये. सामाजिक संगठनों द्वारा छठ व्रतियों की सुविधा के लिए सड़कों में जल का छिड़काव किया गया था. शहरी क्षेत्र के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी छठ पर्व को लेकर उत्साह का माहौल देखा गया. विभिन्न नदियों एवं जलाशयों में पहुंचकर लोग छठ व्रत किये. ग्रामीण इलाकों में भी छठ व्रत को लेकर लोगों में उत्सुकता थी. बड़ी संख्या में ग्रामीण इलाकों में भी लोगों ने भगवान भास्कर अर्घ्य दिया.
डीसी विनोद कुमार सपरिवार सेरेंगहातु घाट पहुंच कर छठ पर्व मनाया. इस अवसर पर उपायुक्त विनोद कुमार ने जिले वासियों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि भगवान सूर्य अपने प्रकाश से संसार में फैले अंधकार को मिटा देते हैं उसी तरह जिला प्रशासन सरकार द्वारा संचालित विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए कृत संकल्पित है.
इधर किस्को प्रखंड में कार्तिक मास में होने वाली छठ पर्व का संध्या अर्घ्य के साथ गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों में सैकड़ों की संख्या में व्रतियों ने सूर्य देव को अर्घ्य देकर सुख समृद्धि की कामना की.
प्रखंड क्षेत्र के किस्को, जनवल, नारी नवाडीह, अरेया, खरकी, तिसिया सहित अन्य गांव में भक्ति भाव के साथ छठ व्रत मनाया गया. इधर भंडरा प्रखंड के विभिन्न गांवों में छठ पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. भौरो में भगवान सूर्यदेव एवं छठी मां की मूर्ति स्थापित कर पूजा अर्चना की गयी. उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही पवित्रता का महापर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया.
इस अवसर पर अखिलेश्वर धाम सहित भंडरा के अन्य नदी तालाबों में श्रद्धालु पहुंचकर भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किये. छठ घाटों को आकर्षक तरीके से सजाया गया था. समाजसेवियों द्वारा छठ व्रतियों की सुविधा के लिए विद्युत सज्जा, पूजन सामग्री, दूध की व्यवस्था की गयी थी. इधर सेन्हा प्रखंड में भी छठ का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया.
कैरो- लोहरदगा . कैरो प्रखंड क्षेत्र में विभिन्न छठ घाटों में सैकड़ों की संख्या में व्रतियों ने सूर्य देव को अर्घ्य देकर सुख समृद्धि की कामना की. सूर्य आराधना का यह पर्व साल में दो बार मनाया जाता है. यह पर्व चैत्र षष्ठी और कार्तिक षष्ठी को मनाया जाता है.
चैत्र शुक्ल पक्ष षष्ठी पर मनाये जाने वाले छठ पर्व को चैती छठ व कार्तिक शुक्ल पक्ष षष्ठी पर मनाये जाने वाले पर्व को कार्तिक छठ कहा जाता है. यह पर्व पवित्रता और प्रकृति से मानव के जुड़ाव का उत्सव है. इसमें ऊर्जा के अक्षय स्रोत सूर्य की आराधना की जाती है और वह भी तालाब, नदियों या पानी के अन्य स्रोतों के किनारे. छठ में पहले दिन डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है और फिर दूसरे दिन उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर छठ पूजा की जाती है.
छठ पर्व सनझकी अर्घ से पहले दुर्गा पूजा समिति कैरो द्वारा प्रखंड मुख्यालय में छठ व्रतियों को पूजा के लिये पूजन सामग्री, फल, फूल और प्रात: अर्घ्य के दिन समिति के ओर से भक्तजनों के लिये व्यवस्था की गयी. साथ ही कैरो प्रखंड विकास पदाधिकारी व थाना प्रभारी द्वारा भी छठ व्रतियों को फल, फूल वितरण किया गया. कैरो प्रखंड के नरौली, गजनी, टाटी, खरता, सढाबे, हनहट, उतका , गुड़ी आदि गांव में विगत कई वर्षो से छठ महापर्व मनाया जाता रहा है. यह पर्व कैरो प्रखंड क्षेत्र में हर्षोल्लास एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >