कुड़ू: कुड़ू थाना क्षेत्र से सटे चंदवा थाना क्षेत्र के बरवाटोली, रूद और टाटा गांव की सीमा पर हाथियों का एक झुंड जमा हुआ है. कुछ फसलों को खाने और नष्ट करने की बात भी सामने आ रही है. ग्रामीणों ने बताया कि हाथियों का एक झुंड कुड़ू तथा चंदवा प्रखंड का सीमा पर बरवाटोली गांव के जंगलों में जमा था़
हाथियों को देखने के लिए काफी संख्या में ग्रामींण वहां पहुंचे. ग्रामीणों ने बताया कि हाथियों ने खेत में लगी धान की फसल को नष्ट कर दिया है. हाथियों के आने की सूचना वन विभाग को दी गयी है. वन विभाग कुड़ू तथा चंदवा हाथियों पर नजर बनाये हुए है.
ग्रामीणों ने बताया कि चान्हो के जंगल से हाथियों का झुंड चंदवा प्रखंड के गांवों में प्रवेश किया है. इस झुंड में लगभग डेढ़ दर्जन हाथी है कुछ बच्चे भी शामिल हैं. हाथियों के भय से ग्रामीण रातजगा कर रहे हैं.
